एक्सप्लोरर

कल पीएम मोदी करेंगे सीएम योगी के ड्रीम प्रोग्राम की शुरुआत, यूपी के 1 करोड़ लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत होते हुये देखेंगे. इसके तहत एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बड़ी योजना है. यही नहीं कल प्रधानमंत्री मोदी भी सभी लाभार्थियों से ऑनलाइन बात करेंगे

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सबसे बड़े रोजगार कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे. इस रोजगार कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा नौकरी और रोजगार पाने वाले लोग जुड़ेंगे. इसमें तीन प्रकार के रोजगार के कार्यक्रम जुड़े हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरी और रोजगार मिलेगा. इसमें अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासी श्रमिक और कामगार के साथ साथ स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे.

तीन तरह के लाभार्थी

देश के सबसे बड़े इस रोजगार कार्यक्रम में तीन प्रकार के रोजगार कार्यक्रम को शामिल किया गया है. पहला भारत सरकार का आत्मनिर्भर भारत रोजगार कार्यक्रम है. इसे भारत सरकार ने शुरू किया है. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिन लोगों को इस कार्यक्रम के जरिये रोजगार दिया गया है.

जबकि दूसरा एमएसएमई सेक्टर में जिन लोगों को नौकरी मिली है और सरकार ने जिन औद्योगिक संगठनों के साथ एमओयू किया है, ये लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

तीसरा कार्यक्रम स्वतः रोजगार का है. इसमें वे लोग होंगे, जिसमे उनके उद्यम के लिए बैंकों और सरकारी प्रयासों से कर्ज दिलाकर उनके रोजगार और ऊद्यम को शुरू करवाया गया है. ऐसे लोग भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

देश का सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम

देश का यह सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम है, जिसे दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों से मुखातिब होंगे. एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौकरी और रोजगार देने वाली यह सबसे बड़ी संख्या होगी, जिसमें प्रवासी और स्थानीय लोग शामिल होंगे. इसमें दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के लाभार्थियों से बात भी करेंगे. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इस कार्यक्रम के जरिये लाभार्थियों से बात करेंगे.

ये भी पढ़ें

यूपी: योगी सरकार ने 69 पीपीएस अफसरों के तबादले किये, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget