एक्सप्लोरर

बिहार: आस्तीन के सांप खोजने में लगी पुलिस, पुलिसवालों के खिलाफ जांच अभियान छेड़ा गया

शराबबंदी के बावजूज बिहार में शराब मिलने की खबरें सामने आती रहती हैं. पुलिस ने अब अपने कर्मचारियों पर ही छापेमारी करने का फैसला किया है.

पटना: बिहार पुलिस ने अपने कर्मचारियों के घर में छापेमारी करवाई है. शराबबंदी के बावजूद बिहार में आराम से शराब मिल रही है और इसकी जानकारी सबको है. इसमें पुलिस वालों की मिली भगत की खबरें भी आती रहती हैं. पटना में जब बाढ़ आई थी तब पटना के पुलिस लाइन इलाके में खाली शराब की बोतल मिली थी. बिहार के डीजीपी ने बिहार के सभी जिलों के पुलिस लाइन इलाकों में छापेमारी करने का आदेश दिया.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि "कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पुलिस वाले शराब पीते हैं. पटना में पुलिस लाइन के बाहर खाली शराब की बोतलें मिली थी. हमने पूरे बिहार के पुलिस लाइन में सभी जिलों के एसपी को छापेमारी करने का आदेश दिया. छापेमारी में अपवाद को छोड़कर कहीं शराब मिलने की घटना नहीं आई. इससे साबित हुआ कि पुलिस वाले शराब नहीं पीते हैं. पर अगर कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो चाहे वो आईएएस हो या आईपीएस , चपरासी हो या डीएम एसपी किसी को बक्शा नहीं जाएगा. सख्त कार्रवाई होगी.''

पटना में बीती रात बिहार के सभी पुलिस लाइन में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छापेमारी की गई. पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा बीती रात अचानक पटना पुलिस लाइन आ पहुंचे.पुलिस लाइन के सभी मुख्य द्वार को बंद कर चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई. देर रात हुई इस छापेमारी से पटना के पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया.के.

स्निफर डॉग की ली मदद

पटना पुलिस लाइन में छापेमारी के दौरान स्निफर डॉग का सहारा लिया गया. ताकि हरेक जगह की तलाशी बारीकी से की जा सके और शराब छापेमारी के इस अभियान के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो. इस दौरान पुलिस लाइन में मौजूद बैरक से लेकर सभी रसोइया स्थल तक छापेमारी की गई.

पुलिस मुख्यालय का निर्देश

दरअसल बिहार में पूर्ण शराबबंदी और इसे लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रसाशन तक अलर्ट है. बिहार में शराबबंदी को सफल बनाना ही एकमात्र लक्ष्य है.जिसके लिए प्रशासन कसर नहीं छोड़ना चाहती है.पुलिस मुख्यालय के निर्देश जारी किए जाने के बाद जिले के सभी एसपी हरकत में आ गए. इसी मामले में निर्देशित पटना एसएसपी पुलिस लाइन में शराब की तलाशी करने पहुंचे थे.

हाल के दिनों मे पुलिस लाइन में शराब मिलने की शिकायते कई जिलों से मिली थीं. इसके साथ पटना पुलिस लाइन में भी कई बार शराब की खाली बोतले बरामद की गई थी. जिसकी खबर मीडिया की सुर्खियां बनी थी. इस खबर के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आ गई.अभी कुछ दिनों पूर्व पटना पुलिस लाइन में अंग्रेजी शराब की 32 बोतलें मिली थीं. इसमे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन तैनात एक महिला सिपाही के बेटे चंदन समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

पुलिस लाइन से कई बार बरामद हुईं शराब की बोतलें

मुजफ्फरपुर और गोपालगंज के थाने में भी रेड कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. पर शिकायतें कम नहीं हो रही. यही नहीं पटना पुलिस लाइन ने शराब की खाली बोतलें मिलने की खबर आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने दिखाया थी. दिखाया गया था कि किस तरह से खुद पुलिस वाले सरकार की नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं. एबीपी की टीम ने रसोइया एवं पुलिस के जिप्सी से कई खाली बोतले का फुटेज कैमरे में कैद किया था. यह पहला मौका है की जब मुख्यालय के निर्देश पर बड़े पैमाने पर बिहार के सभी जिलों के पुलिस लाइन में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget