News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वृंदावन में चंद्रोदय मंदिर के नाम से बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर

Share:
वृंदावन:  देश आज जन्माष्टमी के जश्न में डूबा है. कान्हा का जन्म मथुरा में हुआ तो वृंदावन में उनका बचपन बीता. इसी वृंदावन में कृष्ण का एक ऐसा भव्य मंदिर बन रहा है जो दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर कहलाएगा. नंदलाला आने वाले हैं. उनके स्वागत के लिए तैयारियां बेहद जोरशोर से चल रही हैं.  यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में नंदलाला यानी भगवान कृष्ण का बचपन बीता और उन्होंने खूब शरारतें भी कीं. पूरे वृंदावन में इस वक्त रौनक पसरी हुई है. मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर वृंदावन में यूं तो कृष्ण के कई मंदिर हैं. लेकिन अब यहां एक ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. ये मंदिर चंद्रोदय मंदिर के नाम से बन रहा है. अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक संस्था इस्कॉन ने इस मंदिर को बनाने का बीड़ा उठाया है. दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा. 210 मीटर यानी पूरे 700 फुट ऊंचाई होगी इस मंदिर की. मतलब 70 मंजिला इमारत के जितना ऊंचा. इस्कॉन से जुड़े लोगों के मुताबिक मंदिर का निर्माण 700 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. सिर्फ मंदिर परिसर ही साढ़े पांच एकड़ में बन रहा है.  2014 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यूपी के राज्यपाल राम नाईक और सीएम अखिलेश की मौजूदगी में इस मंदिर की नींव रखी गई थी. खास बात ये भी है कि चंद्रोदय मंदिर को बनाने में सिर्फ कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. इसके अलावा 18 एकड़ में 12 वनों का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें ब्रज का हर रंग भक्तों को देखने को मिलेगा. मंदिर इतना बड़ा बनेगा तो जाहिर है देश और दुनिया से हजारों लोग इसे देखने के लिए आएंगे. इसके लिए भी प्लान तैयार हो चुका है. इतनी बड़ी पार्किंग बन रही है जिसमें 4500 कारें खड़ी हो सकेंगी. चंद्रोदय मंदिर को बनने में भले ही अभी वक्त लगेगा. लेकिन कान्हा के जन्म का उत्सव मनाने की तैयारी मौजूदा मंदिर में पूरी हो चुकी है. बांके बिहारी का सबसे निराला और सुंदर अभिषेक यहां होगा. वृंदावन के बाकी मंदिरों में भी नंदलाला के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.
Published at : 25 Aug 2016 01:37 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ईरान पर अमेरिका के हमलों से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात, 16 जून को फ्रांस में जुटेंगे G-7 के देश, जानें कौन-कौन होगा शामिल

ईरान पर अमेरिका के हमलों से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात, 16 जून को फ्रांस में जुटेंगे G-7 के देश, जानें कौन-कौन होगा शामिल

US Iran War Live: चीन ने कहा- फौरन मिडिल ईस्ट में बंद हो सैन्य हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा का करें सम्मान

US Iran War Live: चीन ने कहा- फौरन मिडिल ईस्ट में बंद हो सैन्य हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा का करें सम्मान

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला

Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका, भारत के लिए मुश्किल कैसे?

Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका, भारत के लिए मुश्किल कैसे?

'हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक', जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

'हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक', जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

टॉप स्टोरीज

शादी के 9 साल बाद भी बच्चे को तरस रहीं ये एक्ट्रेस, TVF हुआ फेल, पति बोले- बहाने कब तक बनाएंगे

शादी के 9 साल बाद भी बच्चे को तरस रहीं ये एक्ट्रेस, TVF हुआ फेल, पति बोले- बहाने कब तक बनाएंगे

W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास

W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास

Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो

Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो

दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज

दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज