News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वायरल सचः सावन के मौसम में नागमणि वाले नाग-नागिन के इस वीडियो की क्या है सच्चाई?

Share:
नई दिल्लीः नागमणि और इच्छाधारी नाग नागिन ये दोनों किसी रहस्य से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाग नागिन और उनके पास चमकती हुई मणि दिखाई दे रही है. 3 मिनट का ये वीडियो है विज्ञान को चुनौती देने का दावा कर रहा है. इस वीडियो में एक नाग अपना फन उठाए मणि की समाधि में बैठा है और मणि के चारों ओर एक नागिन परिक्रमा कर रही है. सावन के महीने में घुप अंधेरी रात में नाग नागिन मणि के साथ मौजूद नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है. लोग हैरान हैं कि जो कहानियां अब तक सिर्फ सुनी थीं वो साक्षात सामने कैसे दिख रही हैं.   क्या है वायरल वीडियो में? हमने इस वीडियो के बारे में जब और पड़ताल की तो हमें 12 मिनट का वो वीडियो मिला जिसका 3 मिनट का हिस्सा सोशल मीडिया में खूब घूम रहा है. नाग गागिन के साथ सावन महीने की रात में इस वीडियो की शुरुआत में अंधेरा है लेकिन एक मिनट 20 सेकेंड बाद एक सांप अपने बिल से झांकता हुआ नजर आता है. पहले एक सांप दिखाई देता है और उसके पीछे दूसरा सांप बिल से पहले से लिपटता हुआ बाहर निकलता है. दोनों तेजी से उस अंधेरे में जंगल की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं. कैमरा उन सांपों का पीछा करता दिखता है. एक जगह वो सांप अंधेरे में फन उठाए भी दिखते हैं लेकिन तीन मिनट बाद अचानक वीडियो में अंधेरा हो जाता है और अगले ही पल दिखता है कि नाग फन उठाए बैठा है और उसके पास गोल सी एक चमकती हुई चीज है दावा है कि ये नागमणि है. नागिन मणि का चक्कर काटते हुए दिखती है. इन दोनो सांपों में कौन नाग है कौन नागिन इसका दावा हम नहीं कर रहे पर सोशल मीडिया में जो नाम इन्हें दिए गए उनका इस्तेमाल कहानी समझाने के लिए कर रहे हैं. हमें अभी ये भी नहीं पता कि घुप अंधेरी रात में ये वीडियो कैमरे में कैसे कैद हुआ और जंगल के अंधेरे में वो रौशनी कहां से आयी जिसमें ये सांप दिखायी दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाले लोग इसे सावन के महीने में भोले बाबा का चमत्कार बता रहे हैं वायरल वीडियो की पड़ताल इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये जानने के लिए हमने सबसे पहले शास्त्र और तंत्र विद्या के जानकार श्री माधवानंद जी से बात की. उन्होंने हमें बताया कि नागमणि हमेशा से अस्तित्व में है और रहेगी. स्वामी जी के मुताबिक नागमणि का वर्णन शिवपुराण और वृहतसंहिता में मिलता है. मणि अंदर आने के बाद वो किसी स्वरूप में परिवर्तित हो सकता है. जब तक मणि सांप के अंदर होती है उसकी मौत नहीं हो सकती. वो इच्छाधारी हो जाता है एक तरह से इच्छामृत्यु प्राप्त हो जाती है. 84 लाख योनियों में किसी भी स्वरूप को हासिल कर सकता है. जिस मनुष्य के पास ये मणि होगी उसके पास सारी शक्तियां आ जाती हैं. माधवानंद जी के मुताबिक मणि जिसके पास होती है उसको असीम शक्तियां देती है फिर चाहे वो सांप हो या फिर मनुष्य. viral 2 जानवरों के लिए काम करने वाले डॉ आर डी शर्मा ने बताया कि नागमणि के अस्तित्व का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. जागरुकता कम है. कुछ लोग अज्ञानता की वजह से सांप को मारते हैं और अंधविश्वास में ना पड़ें. स्वामी माधवानंद ये तो मानते हैं कि नागमणि होती है लेकिन उन्होंने वायरल हो रहा ये वीडियो सही है या गलत ये बताने से इंकार किया है. जबकि विज्ञान साफ-साफ ये बात कहता है कि संसार में नागमणि जैसी कोई चीज है इस पर ना तो कोई रिसर्च हुई है और ना ही इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण मिले हैं. इसलिए इस तरह के वीडियो देखकर किसी तरह का अंधविश्वास ना पालें. आपके मन में ये सवाल होगा कि अगर ये नागमणि नहीं है तो क्या है. विज्ञान कहता है कि ऐसी कोई चीज नहीं है जो बिना रोशनी पड़े इतनी ज्यादा चमकती हो. हीरा सबसे चमकदार माना जाता है लेकिन अंधेरे में रखने पर हीरा भी नहीं चमकता. मुमकिन है कि नाग नागिन के इस वीडियो में दूधिया रंग की रोशनी वाला कोई टॉर्च रखा गया हो और लोगों को बरगलाने और उनकी आस्था के साथ इसे जोड़कर एक बहुत ब़ड़ा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. एबीपी न्यूज आपसे अपील करता है कि सोशल मीडिया पर फैले ऐसे वीडियो की सच्चाई जाने बिना किसी भ्रम में ना फंसे. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो झूठा साबित हुआ है.
Published at : 13 Aug 2016 04:55 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान

'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब

'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब

टॉप स्टोरीज

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे