एक्सप्लोरर

The Matrix Resurrections Review: रोमांच के इस मायाजाल में उलझ जाएंगे आप, लेकिन इसका मजा है कुछ अलग

हिंदी में मैट्रिक्स सीरीज की फिल्मो जैसी फिल्मे हाल-फिलहाल बनना तो संभव नहीं. ऐसे में अगर आपने पहले की तीन फिल्में देखीं हैं तो मैट्रिक्स रिसरेक्शंस देख सकते हैं. थोड़ा उलझेंगे लेकिन निराश नहीं होंगे.

The Matrix Resurrections Review: दुनिया भर में चर्चित हॉलीवुड की मैट्रिक्स फिल्मों की सीरीज की नई कड़ी मैट्रिक्स  रिसरेक्शंस  (पुनर्जीवन) को लेकर सबसे पहले यह साफ समझ लें कि अगर आपने इसके पहले तीन पार्ट नहीं देखे, तो इस मत देखिए क्योंकि कुछ समझ नहीं आएगा. लेकिन आपने पिछली फिल्में देखी हैं तो भी जान लीजिए कि उनसे तुलना करेंगे तो निराशा हाथ लगेगी. मैट्रिक्स  रिसरेक्शंस  चौथी कड़ी है लेकिन बीती कड़ियों के मुकाबले कम जानदार हैं. नियो यानी कियानू रीव्स और टिफिनी/ट्रिनीटी यानी कैरी-एन्नी मॉस में एक तो आपको पुरानी एनर्जी नहीं मिलेगी, दूसरे वह कैमेस्ट्री भी यहां नहीं है जो ऐक्शन में इन्हें दुनिया की अपराजेय जोड़ी बनाती था. द मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन (2003) के अंत में यही आभास दिया गया था कि दोनों मैट्रिक्स में मारे जा चुके हैं लेकिन नई कहानी में दुनिया साठ साल आगे निकल आई है और मैट्रिक्स अपडेट हो चुका है. दोनों किरदार अब रियल वर्ल्ड में सामान्य जिंदगियां जी रहे हैं.

नियो एक वर्ल्ड फेमस गेम डेवलपर थॉमस ए. एंडरसन बन गया है, जो मैट्रिक्स के अपने एडवेंचर के अनुभवों पर गेम बनाता है. मगर उसे पता नहीं कि जो वह बना रहा है, वह सब उसके साथ कभी हो चुका है. ट्रिनिटी की अपनी दुनिया है, जिसमें पति और एक संतान भी है. सब कुछ ठीक चल रहा है. लेकिन अतीत दोनों का पीछा नहीं छोड़ता और कैफे में एक मुलाकात के बाद दोनों को लगता कि उनके बीच जरूर कोई कनेक्शन है. यहीं मॉर्फियस (याह्या अब्दुल-मीतान-टू) की एंट्री होती है. नए हालात नियो और टिफिनी को मैट्रिक्स वर्ल्ड में ले जाते हैं. यहां नियो को अब ट्रिनिटी की तलाश है और वह इस दुनिया से उसे आजाद कराना चाहता है. जैसे मॉर्फियस ने उसे पिछली बार आजाद कराया था. इसी मैट्रिक्स में नियो का फिर स्मिथ (जोनाथन ग्रॉफ) से सामना होता है.


The Matrix Resurrections Review: रोमांच के इस मायाजाल में उलझ जाएंगे आप, लेकिन इसका मजा है कुछ अलग

यह संसार एक सपना है, जो कुछ दिख रहा है वह माया है, मन के बंधनों से आजाद होना ही सच्ची स्वतंत्रता है जैसी फिलॉसफी और गोलियों का हवा में रोक देने और उड़-उड़ कर दुश्मन को धराशायी करने जैसे ऐक्शन इस मैट्रिक्स में कम हैं. ऐक्शन में खास नयापन भी नहीं है. मैट्रिक्स फिल्में अपने एक्शन दृश्यों के लिए चर्चा में रही हैं और पूरी दुनिया में इसके सीक्वेंस कॉपी किए गए हैं. पर इस बार एक्शन में वैसी कोई बात नहीं मिलती. करीब ढाई घंटे की कहानी के केंद्र में इस बार प्यार है. साथ ही कहानी में बार-बार पुराने संदर्भ आते हैं और उन्हें पिछली फिल्मों के दृश्यों की छोटी-छोटी झलकियों के साथ पेश किया गया है. फिल्म देखते हुए यह भी लगता है कि क्या इस नए मैट्रिक्स की जरूरत सचमुच थी. हां, रफ्तार जरूर फिल्म में है और इसका श्रेय मैट्रिक्स की राइटर-डायरेक्टर लाना वाचोवस्की को जाता है. फिल्म की एडिटिंग तेज और बैकग्राफंड म्यूजिक दिलचस्प है.


The Matrix Resurrections Review: रोमांच के इस मायाजाल में उलझ जाएंगे आप, लेकिन इसका मजा है कुछ अलग

भारतीय दर्शकों के लिए मैट्रिक्स रिसरक्शंस में दिलचस्पी की खास वजह प्रियंका चोपड़ा हैं. प्रियंका यहां सती नाम के प्रोग्राम के रूप में हैं, जिसे मैट्रिक्स रिवॉल्यूशंस में क्रिएट किया गया था. रिसरेक्शंस  के शुरुआती हिस्से में प्रियंका चंद सेकेंड के लिए दिखती हैं तो लगता है कि क्या उन्हें सिर्फ इतने से रोल में लिया गया लेकिन आखिरी हिस्सा में उनका रोल अहम है. वह कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती हैं. प्रियंका यहां आकर्षक दिख रही हैं. कियानू रीव्स और नायोबी बनी जाडा स्मिथ के साथ उनके सीन हैं. इसी तरह एक और भारतीय ऐक्टर पूरब कोहली गेम डेवलप करने वाली टीम के हिस्से में यहां शुरुआती मिनटों में नजर आते हैं.

इसमें संदेह नहीं कि मैट्रिक्स रिसरेक्शंस की कहानी और स्क्रीनप्ले जटिल हैं. कहानी भी लंबी है. पिछली फिल्मों को जानने के बावजूद आपको इसे ध्यान से देखना होगा क्योंकि पलक झपकते कड़ी टूट सकती है. यह जरूर है कि ऐसी कहानी आपको हिंदी में देखने नहीं मिलेगी और इसके ट्विट-टर्न बहुत रोमांचक हैं. इसे अत्याधुनिक ढंग से शूट किया गया है और भारतीय फिल्मों में यहां जैसे दृश्य आपको नहीं दिखने वाले. अतः एक अनुभव के लिए भी आप मैट्रिक्स की इस दुनिया से रू-ब-रू हो सकते हैं.


The Matrix Resurrections Review: रोमांच के इस मायाजाल में उलझ जाएंगे आप, लेकिन इसका मजा है कुछ अलग

कियानू रीव्स में पुरानी कड़ियों वाली चमक नहीं दिखती लेकिन ऐसा शायद इसलिए है कि उनका किरदार ही इस बार कुछ ऐसा लिखा गया है. जबकि कैरी एनी-मॉस जल्द ही पिछले सिरों को पकड़ लेती हैं. मॉर्फियस के किरदार में यहां याह्या अब्दुल-मीतान-टू ने अपनी पूरी क्षमता के साथ परफॉर्म किया लेकिन पिछली तीन फिल्मों में यह रोल निभाने वाले लॉरेंस फिशबर्न लगातार याद आते हैं. जोनाथन ग्रॉफ और जैसिका हैनविक ने अपनी भूमिकाएं खूबसूरती से निभाई हैं. इस फिल्म को आप बहुत उम्मीदों के साथ देखेंगे को निराश होंगे लेकिन मैट्रिक्स सीरीज की पुरानी यादों को फिर से ताजा करना चाहते हैं तो जरूर यहां मजा आएगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 5 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget