एक्सप्लोरर

Oops Ab Kya Review: बिना फिजिकल हुए अपने बॉस के बच्चे की मां बनने वाली इस लड़की की कहानी मजेदार है, श्वेता बासु का कमाल का काम

Oops Ab Kya Review: इस सीरीज में श्वेता बासु प्रसाद ने लीड रोल निभाया है. उनके कैरेक्टर को पसंद किया जा रहा है. शो की कहानी काफी इंटरेस्टिंग है.

Oops Ab Kya Review: डिज्नी हॉटस्टार अब जियो हॉटस्टार हो गया है, इसका लोगो देखने के बाद लगा था कि ना इसमें हॉटनेस है और न स्टार वाली कोई बात तो ये प्लेटफॉर्म कैसे जिएगा लेकिन ये सीरीज देखने के बाद ऐसा नहीं लगा और इसलिए तो कहते हैं कंटेंट इज किंग, ये सीरीज फ्रेश है, मजेदार है, 3 जेनरेशन की बात करती है और आपको कुछ सिखा के भी जाती है.

कहानी- ये कहानी है रूही नाम की लड़की की जिसने अपनी नानी को वचन दिया है कि वो शादी से पहले कभी फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएगी. उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है लेकिन नानी का वचन हमेशा दोनों को एक दूरी पर रखता है, लेकिन एक दिन रूही प्रेग्नेंट हो जाती है, लेकिन कैसे...Oops, एक डॉक्टर की गलती से Artificial Insemination से. इसमें Male के स्पर्म को फीमेल के Uterus में डाला जाता है और ये स्पर्म होता है रूही के बॉस का आखिरी स्पर्म, यानि बच्चा उसके बॉस का है. यही नहीं, रूही के अपने पापा ने भी उसे बचपन में छोड़ दिया था, उसकी भी एक कहानी है. वो भी कहानी में एंट्री लेते हैं, फिर क्या होता है. ये देखने के लिए आपको 8 एपिसोड की ये सीरीज देखने होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


कैसे है सीरीज- इन दिनों इतना कंटेंट आ रहा है कि बहुत से लोगों को इस सीरीज के बारे में पता भी नहीं होगा. अच्छे कंटेंट के साथ आजकल ये दिक्कत काफी है, ये सीरीज आप जैसे ही देखना शुरू करते हैं आपको मजा आने लगता है. आपको ये फ्रेश लगती है. एक डायलॉग है उसमें की बच्चों को अक्सर लगता है कि पेरेंट्स उनकी लाइफ के विलेन हैं, लेकिन वो विलेन इसलिए हैं ताकि बच्चे हीरो बन सकें.

ये सीरीज बताती है कि पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए क्या कुछ कर सकते हैं. आपको समझने वाला पार्टनर हो तो लाइफ कितनी आसान हो जाती है. कैसे 3 जेनरेशन अलग सोच की हैं और कैसे एक दूसरे को समझ सकते हैं. हर एपिसोड में कुछ न कुछ मजेदार होता है. ट्विस्ट आते हैं और आप सीरीज को एक बार में खत्म कर देते हैं. पहले एपिसोड में थोड़ी ही देर बाद सीरीज अपने मुद्दे पर आ जाती है और फिर इसमें कुछ न कुछ होता रहता है जो आपको मजेदार लगता है.


एक्टिंग- इस सीरीज के सारे एक्टर अच्छे हैं और सबने अच्छा काम किया है. श्वेता बासु प्रसाद इस रोल में एकदम फिट लगती हैं. उनकी एक्टिंग काफी अच्छी और नेचुरल है. उन्होंने इस कैरेक्टर को पूरे परफेक्शन का साथ प्ले किया है.

सोनाली कुलकर्णी ने रूही की मां के रोल में कमाल का काम किया है. वो एक मॉडर्न मां के रोल में खूब जमी हैं. अपरा मेहता रूही ही नानी बनी हैं और वो कमाल की एक्ट्रेस हैं और यहां भी ये दिखता है, ये तीनों इस सीरीज के 3 पिलर है जिनकी वजह से सीरीज मजेदार लगती है. जावेद जाफरी का काम ठीक है. बड़े एक्टर को इस रोल में लेने से सीरीज का लेवल जरूर ऊपर होता है. अशिम गुलाटी का काम अच्छा है. अभय महाजन का काम भी काफी अच्छा है.

डायरेक्शन - Debatma mandal और Prem mistry ने सीरीज को डायरेक्ट किया है. उनका डायरेक्शन काफी अच्छा है. बिना मेलोड्रामा के उन्होंने इसे सिंपल रखा और यही इस सीरीज की खासियत है. सीरीज की राइटिंग काफी अच्छी है और यहीं वजह है कि ये सीरीज अच्छी बनी. Suprith Kundar, चिराग महाबल, आयशा नायर, देवांशी शाह ने मिलकर सीरीज लिखी है और ये चारों सीरीज के हीरो हैं. 

कुल मिलकर ये अच्छी सीरीज है जो देखी जानी चाहिए.

रेटिंग - 3 Stars 

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari Dance: श्वेता तिवारी ने ब्लैक ड्रेस पहन लगाए ठुमके, किलर डांस मूव्स ने लगा दी आग

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Subedar Review: अनिल कपूर-आदित्य रावल का कमाल का परफॉर्मेंस, कहानी की कमजोरी पर भारी पड़ी सूबेदार की सूबेदारी
रिव्यू: अनिल कपूर-आदित्य रावल का कमाल का परफॉर्मेंस, कहानी की कमजोरी पर भारी पड़ी सूबेदार की सूबेदारी
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का इमोशनल पोस्ट, करीना कपूर ने भी किया विश
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
ABP Premium

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget