एक्सप्लोरर

Kankhajura Review: ये क्राइम थ्रिलर धीरे धीरे आपके दिमाग पर चढ़ती है और दिमाग खराब कर देती है, मोहित रैना, रौशन मैथ्यू की शानदार एक्टिंग

Kankhajura Review: कुछ अलग और थ्रिलिंग देखने के शौकीन हैं तो आपको सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही मोहित रैना की सीरीज कनखजूरा जरूर देखनी चाहिए.

Kankhajura Review: कनखजूरा यानी Centipede, मामूली, लाचार, रेंगता घिसटता, हम जब चाहें मसल सकते हैं. इतना कमजोर पर बस तब तक, जब तक हमारे अंदर नहीं घुस जाता और एक बार वो घुस गया तो निकाले नहीं निकलता. सोनी लिव पर आई ये सीरीज भी ऐसी है. ये स्लो है, धीरे घीरे रंग में आती है लेकिन जब दिमाग में घुसती है तो आसानी से निकलती नहीं है. ये सीरीज इजरायल की सीरीज magpie पर बेस्ड है. ये कुछ अलग है, थ्रिलिंग है और आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देती है और दूसरों को बुली करने वाले और उनपर धौंस जमाने वालों को एक ऐसा मैसेज देती है जिसे वो कभी नहीं भूलेंगे.

कहानी- ये कहानी है दो भाइयों की मैक्स यानी मोहित रैना और आशू यानी रौशन मैथ्यू. मैक्स आशू और मैक्स के दोस्त कुछ ऐसा करते हैं कि आशू को जेल जाना पड़ता है. आशू जब जेल से बाहर आथा है तो मैक्स की जिंदगी में उथल पुथल मचनी शुरू हो जाती है. क्या इसका कनेक्शन इन दोनों के अतीत से है. कौन है कनखजूरा जो किसी एक की जिंदगी में  घुस जाता है और जो करता है वो देखने के लिए आपको ये सीरीज देखनी पड़ेगी.

कैसी है सीरीज- ये सीरीज अच्छी है, कुछ नया देती है, कुछ नया करने की कोशिश करती है. सीरीज स्लो है लेकिन धीरे धीरे अपने रंग में आता है और जब आती है तो आपको हैरान भी करती है. इसके ट्विस्ट एंड टर्न आपका दिमाग घुमा डालते हैं. हालांकि कुछ जगह ऐसा लगता है कि चीजों को और सिंपल किया जा सकता था. कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलते और आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. 

स्क्रीनप्ले को थोड़ा सा सिंपल किया जाता तो ये सीरीज और मजेदार लगती, लेकिन ये सीरीज आपको पूरे ध्यान से देखनी पड़ेगी. इसे चलाकर आप कुछ और काम नहीं कर सकते, जरा सा ध्यान हटा तो चीजें समझ से परे हो जाएंगी, लेकिन कुल मिलाकर ये सीरीज एंटरटेन करती है, थ्रिलर के शौकीनों को ये तो ये गजब की लगेगी. ये सीरीज एक मैसेज भी देती है कि किसी को बुली नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो बुली होता है वो क्या कर सकता है ये आप सोच भी नहीं सकते.

एक्टिंग- मोहित रैना ने कमाल का काम किया है. ये उनका काफी अलग किरदार है और उन्होंने इसे पूरी शिद्दत से निभाया है. उन्हें इस अलग रोल में देखकर मजा आता है. रौशन मैथ्यू ने शानदार काम किया है, ये किरदार इतना अलग है, इतना अजीब है कि आप सोच भी नहीं सकते और रौशन ने इस किरदार को ऐसे निभाया है कि वो आशू ही लगते हैं. 

हाल में जितनी भी वेब सीरीज आई हैं उनमें ये किरदार याद रह जाता है. सारा जेन डियास का काम भी काफी अच्छा है, वो काफी नेचुरल लगती हैं. त्रिनेत्र हल्दर काफी अलग है शानदार लगती हैं और उनका काम अलग से दिखता है.  निनद कामत और महेश शेट्टी ने मोहित रैना के दोस्तों का किरदार कमाल तरीके से निभाया है. इस सीरीज के सारे एक्टर काफी नेचुरल लगते हैं, ऐसा नहीं लगता वो एक्टिंग कर रहे हैं.

राइटिंग और डायरेक्शन- चंदन अरोड़ा और उपेंद्र सिद्धये ने कहानी लिखी है और चंदन अरोड़ा ने डायरेक्ट की है, उन्होंने कुछ अलग क्रिएट किया है जो दिलचस्पी पैदा करता है, आपको बांधे रखता है लेकिन चीजें अगर थोड़ी सी सिंपल होती तो और बेहतर हो जाती.

कुल मिलाकर ये सीरीज देखने लायक है

रेटिंग- 3.5 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव!  'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget