एक्सप्लोरर

जाने क्यों कमजोर होकर भी से टूटने लगते हैं बाल... क्या होती है हेयर इलास्टिसिटी, कैसे कर सकते हैं इम्प्रूव

क्या आपने कभी हेयर इलास्टिसिटी के बारे में कभी सुना है? यह आपके बालों की हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन कुछ ऐसे कारक हैं जो आपकी हेयर इलास्टिसिटी को प्रभावित कर सकते हैं.

Hair Elasticity: रूखे, बेजान, ड्राई, फ्रिजी हेयर के बारे में तो आपने कई बार लोगों से सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर इलास्टिसिटी भी आपके बालों को बहुत प्रभावित कर सकती है. अगर आपके बालों में इलास्टिसिटी नहीं है, तो यह बीच से टूटने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं हेयर इलास्टिसिटी के बारे में और वह कारक जो इनको प्रभावित करते हैं और इससे बचने के उपाय.
 
क्या होती है हेयर इलास्टिसिटी 
जब हम एक बाल को खींचते हैं तो यह एक रबड़ की तरह हल्के से खींचते हुए नजर आते हैं. इसे ही हेयर इलास्टिसिटी कहा जाता है. जब आपके बाल मजबूत होते हैं, तो इलास्टिसिटी भी अच्छी होती है और बाल खींचने से टूटते नहीं है और खींचने के बाद भी वापस शेप में आ जाते हैं. वहीं जब बालों की इलास्टिसिटी कम हो जाती है, तो खींचने के बाद उनके टूटने का खतरा ज्यादा हो जाता है. हेयर इलास्टिसिटी बालों की ओवरऑल स्ट्रैंथ के लिए बहुत जरूरी होती है.
 
हेयर इलास्टिसिटी को प्रभावित करने वाले कारक
1. हेयर इलास्टिसिटी को प्रभावित करने वाले कारकों में सबसे पहले नमी और प्रोटीन की कमी आती है. अगर आपके बाल में नमी नहीं है, तो उसकी इलास्टिसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इतना ही नहीं बालों को अगर ठीक तरीके से प्रोटीन नहीं मिलता तो भी बालों की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और बाल कमजोर होने लगते हैं.
 
2. हीटिंग टूल्स, कर्लर या ब्लो ड्रायर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बालों की इलास्टिसिटी कम होती जाती है और बाल बेजान होकर बीच में से टूटने लगते हैं.
 
3. अगर आप हेयर कलर या परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग बार-बार करवाते रहते हैं, तो इसके हार्मफुल केमिकल्स आपके बालों की इलास्टिसिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बालों को कमजोर बना सकते हैं.
 
4. धूप की तेज और हानिकारक यूवी किरणें और पॉल्यूशन के संपर्क में आने से भी हेयर इलास्टिसिटी प्रभावित होती है.
 
5. अगर आप प्लास्टिक के कठोर हेयर ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी हेयर इलास्टिसिटी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि इससे होने वाले घर्षण से बाल कमजोर होने लगते हैं.
 
हेयर इलास्टिसिटी कैसे बढ़ाएं
1. हेयर इलास्टिसिटी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने बालों को नमी और प्रोटीन देते रहें, इसके लिए आप हेयर ऑयलिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
 
2. हफ्ते में एक या दो बार डीप कंडीशनिंग करने से भी बालों की नमी का स्तर बना रहता है और हेयर इलास्टिसिटी बढ़ती है.
 
3. बालों पर बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट लेने से बचें. इसकी जगह आप नेचुरल तरीके से बालों को कलर करें या स्ट्रेट करने की कोशिश करें.
 
4. रोजाना हीटिंग टूल्स जैसे ब्लो ड्रायर या हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इससे बाल बीच से कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
 
5. धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण से बचने के लिए अपने बालों को स्कार्फ से प्रोटेक्ट करें. इससे धूप की यूवी किरणों और प्रदूषण से आप काफी हद तक बच सकते हैं.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget