एक्सप्लोरर

रोजाना दूध और दही का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के खतरे से करता है दूर-रिसर्च

दस साल तक चले परीक्षण के खत्म होने पर पता चला कि अफ्रीका और एशिया में दूध समेत अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बाकी दुनिया से बहुत कम है. विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना दूध और दही का इस्तेमाल करने से इंसान डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से दूर रहता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना दूध और दही का इस्तेमाल करने से इंसान डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से दूर रहता है. 21 मुल्कों में करीब डेढ़ लाख व्यस्कों पर चले दस वर्षीय परीक्षण से खुलासा हुआ. रिसर्च को ऑनलाइन रिसर्च जर्नल 'बीएमजे ओपन डायबिटीज रिसर्च एंड केयर' में प्रकाशित किया गया है.

रोजाना दूध और दही के इस्तेमाल करने से क्या होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षण में एशिया, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के 21 देशों से 1 लाख 47 हजार 812 लोगों को शामिल किया गया. परीक्षण का हिस्सा बननेवाले सभी प्रतिभागियों की उम्र 35-70 साल तक थी. शोधकर्ताओं का कहना है कि एक साल तक प्रतिभागियों के खानपान की आदत और सेहत के बारे में विस्तार से सवाल पूछे गए. उसके अलावा अगले 9 साल के दौरान अंतराल से डाइट और सेहत का मुआयना किया गया. परीक्षण के लिए शोधकर्ताओं ने डेयरी प्रोडक्ट्स को दो किस्मों में बांटा. एक 'फैट से भरपूर' जैसे दूध और दूसरा 'कम फैट' जैसे स्किम दूध के साथ ये देखा गया कि डेयरी प्रोडक्ट्स की कितनी मात्रा रोजाना इस्तेमाल में रहती है.

इंसान डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से दूर रहता है डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध, दही, पनीर, मक्खन और डेयरी प्रोडक्ट्स से तैयार फूड शामिल किए गए. दस साल तक चले परीक्षण के खत्म होने पर पता चला कि अफ्रीका और एशिया में दूध समेत अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बाकी दुनिया से बहुत कम है. जबकि दुनिया भर में लोग रोजाना औसतन 179 ग्राम डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किसी न किसी शक्ल में करते हैं.

शोधकर्ताओं ने कहा कि रोजाना 2 कप दूध या उसके बराबर डेयरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करनेवाले लोगों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा ऐसे लोगों के मुकाबले 24 फीसद कम हो गया जो डेयरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करते. जबकि फैट से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स की उतनी ही मात्रा रोजाना इस्तेमाल करनेवालों में ये खतरा 28 फीसद कम रह गया. वहीं ये बात भी सामने आई कि कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करनेवालों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम नहीं हुआ.

आपको बता दें कि मेटाबोलिक सिंड्रोम कोई बीमारी नहीं है बल्कि ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स में सामान्य से ज्यादा वृद्धि को कहते हैं. इससे दिल की अन्य बीमारियों, फालिज और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे में बढ़ोतरी होती है. रिपोर्ट के मुताबिक मक्खन और पनीर के सेवन से भी मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम करने में मदद मिली लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उनके इस्तेमाल का प्रतिदिन औसतन सिर्फ 3 ग्राम पाया गया. इसके अलावा ये भी पता चला कि रोजाना दो कप दूध या उसके बराबर डेयरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करनेवालों में हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज दोनों का खतरा अतिरिक्त 12 फीसद कम हो गया.

वाजिद खान की मौत के 6 महीने बाद उनकी पत्नी कमलरुख बोलीं- धर्म परिवर्तन न करने पर मिली थी तलाक की धमकी

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में होंगे चार बदलाव, पंत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
How To Make Puffed Poori: पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget