एक्सप्लोरर

Travel: उत्तराखंड जाने ​वाले हो जाएं सावधान! अगर इस नियम का पालन नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Travel Advice: अधिकतर लोग उत्तराखंड जाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, वादियां, हरे भरे जंगल, घाट जैसी कई चीज देखने लायक होती है.लेकिन यहां जाने से पहले एक बात का खास ध्यान रखें. 

बरसात का मौसम चल रहा है. ऐसे में अधिकतर लोग घूमने का प्लान करते हैं. यही नहीं इस मौसम में अधिकतर लोग उत्तराखंड जाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, वादियां, हरे भरे जंगल, घाट जैसी कई चीज देखने लायक होती है. उत्तराखंड में घूमने की कई सारी जगह है, जहां पर लोग अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

उत्तराखंड में आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां आपको एक नहीं कई एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा. उत्तराखंड में आप ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, राफ्टिंग के साथ साथ आप कई सारे मंदिरों में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं. उत्तराखंड की ट्रिप पर जाने से पहले जब भी आप पैकिंग करें, तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा. 

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

अक्सर लोग मेडिकल बॉक्स, मौसम के हिसाब के कपड़े, मेकअप किट जैसी चीजें रखते हैं. लेकिन अब आपको उत्तराखंड जाने से पहले अपनी कार में एक डस्टबिन या कूड़े की थैली रखना होगी. बता दे कि उत्तराखंड की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उत्तराखंड आने वाले हर एक पर्यटक और श्रद्धालु को अपने वाहन में एक कचरे का डिब्बा रखना होगा.

यही नहीं उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा, रतुडी ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है.

राज्य की सुंदरता को बनाए रखना

यानी अब स्वच्छता अभियान के तहत कोई भी यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकता है. जानकारी के मुताबिक अगर कोई पर्यटक या फिर कोई वाहन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा.  उत्तराखंड सरकार ने यह नियम इसलिए लागू किया है, ताकि लोग राज्य की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखें.

ट्रिप कार्ड

क्योंकि जब से चारधाम मंदिर के पट खुले हैं, तब से अधिकतर श्रद्धालु दर्शन करने की जल्दबाजी में स्वच्छता का ध्यान नहीं रख पा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी करने से पहले उस कार में डस्टबिन या कचरा बैग है या नहीं यह सुनिश्चित किया जाएगा. उसके बाद ही ट्रिप कार्ड दिया जाएगा.

यात्रा कार्ड आपको ऑनलाइन और राज्य के प्रवेश बिंदु दोनों ही जगह पर मिल जायेगा. इसके लिए सभी गाड़ी के मालिकों को वैध आर.सी., बीमा पेपर, फिटनेस प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और वैध परमिट दिखाना होगा. जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया से सभी यात्रियों को कचरा फेंकने से रोकने में मदद मिलेगी.

गाड़ी में कचरा बैग जरूर रखें

अगर आप भी उत्तराखंड या चार धाम की यात्रा के लिए घर से निकल रहे हैं, तो अपने बैग में कचरा बैग जरूर रखें या फिर जिस गाड़ी से आप आ रहे हैं, उस गाड़ी में डस्टबिन रखना बहुत जरूरी है. यह अवैध कचरा डंपिंग को रोकने के लिए नियम शुरू किया है. इन सभी बातों का ध्यान रखें उसके बाद ही उत्तराखंड की यात्रा के लिए निकले.

यह भी पढ़ें: Travel Tips: घूमने से पहले जरूर चेक करें ट्रैवल इंश्योरेंस और डेस्टिनेशन का मौसम, वरना मुसीबत में पड़ सकती है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Travel Weather Advisory: क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
क्या बारिश और आंधी बिगाड़ देगी आपका ट्रिप? सफर पर निकलने से पहले पढ़ें IMD का अलर्ट
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget