एक्सप्लोरर

IRCTC आपके लिए लाया है न्यू ईयर का तोहफा, गोवा की ट्रिप करें एन्जॉय और EMI से भरें किराया

Travel: अब जल्दी से दोस्तों के साथ गोवा का प्लान बनाइए और (IRCTC) के सस्ते पैकेज का लाभ उठाइए. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पैकेज का किराया भी आप EMI के जरिए भर सकते हैं.

New Year Trip: दिसंबर शुरू होते ही हर किसी के न्यू ईयर का प्लान बनना शुरू हो गया होगा. जैसे ही महीने की आखिरी तारीख आती है सबकी जुबां पर एक ही सवाल होता है, न्यू ईयर का क्या प्लान है?  लेकिन प्लानिंग बनाते बनाते कब समय नजदीक आ जाता है पता भी नहीं चलता और प्लान पूरी तरह बने बिना ही कैंसिल हो जाता है. पर अगर हम आपसे कहें कि इस बार आप अपना न्यू ईयर  गोवा में मना सकते हैं वो भी अपने बजट में तो यकीनन आप खुशी से उछल पड़ेंगे. तो बस जल्दी से दोस्तों के साथ गोवा का प्लान बनाइए और आईआरसीटीसी (IRCTC) के सस्ते पैकेज का लाभ उठाइए. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पैकेज का किराया भी आप EMI के जरिए भर सकते हैं. 

इस टूर पैकेज में फ्लाइट से गोवा घूम सकते हैं टूरिस्ट

IRCTC के इस टूर पैकेज से टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए गोवा घूम पाएंगे. न्यू ईयर के इस बजट फ्रेंडली टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. IRCTC के दूसरे टूर पैकेज की तरह इसमें भी टूरिस्ट के रहने और खाने की भी सुविधा फ्री में दी जाएगी. इस पैकेज में सैलानियों के थ्री स्टार होटल में रुकने की फैसिलिटी दी जाएगी और ब्रेकफास्ट और लंच दिया जाएगा.

गोवा में सैलानियों को यहां यहां घुमाया जाएगा

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में सैलानियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा. यात्रियों को एसी वाहन के जरिए घुमाने की व्यवस्था की जाएगी. इस टूर पैकेज के जरिये टूरिस्ट दक्षिण गोवा में बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कैण्डोलिम बीच, सिन्कवेरिम बीच एवं स्नो पार्क घूम पाएंगे. इस पैकेज का समय 10 दिसंबर है.

ट्रिप में ये सुविधाएं हैं शामिल

फ्लाइट टिकट (लखनऊ-गोवा-लखनऊ
गोवा में 3 नाइट स्टे
नाश्ता और रात का खाना
शेयरिंग के बेस्ड पर 30 सीटर एसी वाहन में यात्रा
ट्रैवल इंश्योरेंस

एफोर्डेबल है ये IRCTC का टूर पैकेज

IRCTC के 3 रात 4 दिन के टूर पैकेज में तीन पैसेंजर्स के साथ ट्रैवल करने पर आपको पर पर्सन 28 हज़ार 40 रुपए देने पड़ेंगे. दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 28 हज़ार 510 रुपए और अकेले ट्रैवल करने पर 34 हज़ार 380 रुपए देने होंगे. इस पैकेज की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इस ट्रिप का पेमेंट ईएमआई के जरिए भी कर सकते हैं. टूर पैकेज को अच्छे से जानने और बुक करने के लिए यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
Bihar Heli Tourism: बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!
Best Shiva Temples: मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन
मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget