एक्सप्लोरर

Navratri 2021: नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम और बातें, गलती होने पर हो सकता है अशुभ

Akhad Jyot Niyam: कल यानि 7 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. कल से सभी मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे. नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है.

Navratri 2021 Akhand Jyot Rules: आज पितृपक्ष (Pitru Paksha) का आखिरी दिन है. कल यानि 7 अक्टूबर से नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत हो रही है. कल से सभी मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे. नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा (9 Days Maa Durga Puja) के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है. नवरात्रि पूजा की शुरुआत घटस्थापना के साथ की जाती है. साथ ही कुछ घरों में देवी मां के लिए अखंड ज्योति (Akhand Jyoti) भी प्रज्वलित की जाती है. इस नौ दिन अखंड ज्योति प्रज्वलित करने का बहुत महत्व है. 

मां की कृपा जल्दी पाने का ये अच्छा तरीका है. अखंड ज्योति से घर में सकारात्मकता आती है और देवी मां प्रसन्न होकर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है. लेकिन घटस्थापना और अखंड ज्योति को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, उन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. अगर इन्हें जरा भी नजरअंदाज किया जाए तो इसके नतीजे उल्टे हो सकते हैं. आइए जानते हैं अखंड ज्योति से जुड़े कुछ अहम नियम...

अखंड ज्योति से जुड़े खास नियम (Akhand Jyoti Ke Niyam)

- मान्यता है कि मां दुर्गा के लिए अखंड ज्योति लगाते समय सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए. इसके लिए लकड़ी की चौकी लेकर उस पर एक लाल रंग का कपड़ा बीछा लें. इसके बाद चौकी पर दीपक रखें. 

- नवरात्रि की पहले दिन पूजा के समय अखंड ज्योति की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ज्योति प्रज्वलित करने से पहले इसका संकल्प लेना चाहिए और पूरे भक्ति-भाव के साथ मां दुर्गा से इसे निर्विघ्न पूरा करने की प्रार्थना करनी चाहिए. 

- ध्यान रहे कि अखंड ज्योति 9 दिनों कर चौबीस घंटे प्रज्वलित रहनी चाहिए. दिए की लौ किसी भी तरह से बुझने न पाए इस बात का ध्यान हमेशा रखें. अखंड ज्योति का बीच में बुझ जाना अशुभ माना जाता है. 

- अखंड ज्योति को कभी पीठ न दिखाएं. पूजा करते समय भगवान और अखंड ज्योति की तरफ ही मुंह करके बैठें. 

- अगर घर में अखंड ज्योति जला रहे हैं, तो घर को किसी भी कीमत पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. इसके साथ ही घर में मां की अराधना और जाप करते रहें. 

- अखंड ज्योति के लिए शुद्ध देसी घी का ही प्रयोग करें. अगर ऐसा न कर पाएं तो इसके लिए सरसों का तेल या तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अखंड ज्योति का गंदे हाथों से हाथ न लगाएं. 

- अगर घर में अखंड ज्योति प्रज्वलित नहीं कर पाते, तो मंदिर में जाकर ज्योति के लिए घी दान करें और मंत्र का जाप करें. 

- अखंड ज्योति प्रज्वलित करते समय ध्यान रखें कि इसके लिए रूई की जगह कलावे का इस्तेमाल करें. इतना ही नहीं, कलावे की लंबाई ज्यादा रखें ताकि 9 दिनों तक लगातार ज्योति जलती रहे. 

- सबसे अहम बता ये है कि नवरात्रि समापन के बाद भी ज्योति को खुद से न बुझाएं. उसे खुद ही ठंडा होने दें. 

First Navratri 2021: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मां शैलपुत्री का स्वरूप और क्या है मां को पसंद

Navratri 2021: नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को जल्द प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जल्द मिलेगी सफलता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget