एक्सप्लोरर

Ramadan 2025: रमजान का पाक महीना कल से शुरू, इन हिदायतों का रखें ध्यान

Ramadan 2025: हर मुस्लिम के लिए रमजान का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस माह में रोजे रखकर नेकी कर्म किए जाते हैं. 2025 में भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा, रमजान माह की शुरुआत कब होगी जानें.

Ramadan 2025: जिस तरह हिंदूओं के लिए नवरात्रि के 9 दिन बेहद पवित्र और पूजनीय है उसी तरह मुस्लिम धर्म के लिए रमजान का महीना बेहद पाक माना जाता है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार इसी पाक महीने में पैगंबर साबह (prophet mohammed) को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थी.

रोजदारों के लिए यह महीना सिर्फ रोजे रखने का नहीं, बल्कि इबादत और नेकी के कामों को बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है. जानें इस साल रमजान 2025 में कब से शुरू हो रहा है, पहला रोजा कब रखा जाएगा.

रमजान कब से शुरू ?

माहे रमजान को सभी महीनों में खास मुकाम हासिल है. रमजान के पाक महीने की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है. चांद दिखने के बाद ही रमजान के पहले रोजे का ऐलान होता है. इस साल इस्लामिक कैलेंडर का पवित्र महीना रमजान 2 मार्च 2025 से शुरू होगा.

भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा

रमजान का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखाई देता है. इसके बाद भारत में नजर आता है. सऊदी अरब में 28 फरवरी शुक्रवार की शाम को पहला चांद दिखाई दे दिया है. सऊदी यहां आज शनिवार एक मार्च से रोजे की शुरुआत हो रही है. जबकि भारत में पहला रोजा 2 मार्च 2025 को रखा जाएगा.

ईद 2025 में कब ?

रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है. इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान की समाप्ति ईद-उल-फितर के दिन होती है. इस साल ईद 30 या 31 मार्च को होगी.

रमजान का महत्व

रोजा रखकर मुसलमान अल्लाह के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को दर्शाते हैं.इस महीने में हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और अच्छे कर्म करने का प्रयास करते हैं. रोजेदारों को रमजान के महीने में सभी नियमों का पालन करने के साथ ही इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि हर दिन सही समय पर सहरी और इफ्तार करें, तभी इसका सवाब मिलता है.

इन हिदायतों का ध्यान रखें

  • रोज़े के दौरान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का ही नियम नहीं है.बल्कि रोजदारों को न किसी के प्रति न बुरा सोचना चाहिए, न ही बोलना चाहिए. न बुरा देखें.
  • इस्लाम धर्म में बताए नियम के अनुसार  रमजान में बदनामी करना, पीठ पीछे किसी की बुराई करना, झूठ बोलना, झूठी कसम खाना और लालच करना पाप के समान माना गया है. इससे रोजे का सवाब नहीं मिलता.
  • रोजेदारों को हिदायत दी जाती है कि रमजान के पाक महीने में शारीरिक संबंध न बनाएं.
  • पांच बार की नमाज़ और कुरान पढ़ें

Holi 2025 Date: रंगवाली होली 2025 में किस दिन खेली जाएगी, होलिका दहन की भी जान लें सही डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar Kanwar Yatra 2026: दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल
दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल
Devshayani Ekadashi 2026: आज रात सोने से पहले करें इस मंत्र का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी
Devshayani Ekadashi 2026: आज रात सोने से पहले करें इस मंत्र का जाप, होगी हर मनोकामना पूरी
क्यों अगले 4 महीने पाताल लोक में 'चौकीदार' बनेंगे भगवान विष्णु? दिलचस्प है राजा बलि के वचन की यह अनसुनी कहानी
क्यों अगले 4 महीने पाताल लोक में 'चौकीदार' बनेंगे भगवान विष्णु? दिलचस्प है राजा बलि के वचन की यह अनसुनी कहानी
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी व्रत की पूजा में पढ़ें राजा मंधाता की कथा, कैसे पाई अकाल से मुक्ति
देवशयनी एकादशी व्रत की पूजा में पढ़ें राजा मंधाता की कथा, कैसे पाई अकाल से मुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget