एक्सप्लोरर

Adhik Maas 2020: अधिक मास कब है, जानें क्या है इस बार विशेष, मलमास में न करें ये काम

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष का 17 सितंबर 2020 को समापन हो रहा है. अमावस्या की तिथि को पितृ पक्ष समाप्त हो रहे हैं. इस तिथि के बाद अधिक मास यानि मलमास आरंभ हो जाएंगे. आइए जानते हैं अधिक मास की कहानी.

Adhik Maas Ki Kahani: हिंदू धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है. अधिक मास में धर्म कर्म से जुड़े कार्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. मान्यता है कि अधिक मास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. अधिक मास को मलमास, पुरुषोत्तम भी कहा जाता है.

अधिक मास की कहानी पौराणिक कथा के अनुसार अधिक मास को लोग मलमास कहने लगे. मलमास कहने से वे नाराज हो गए और अपनी पीड़ा को भगवान विष्णु के सम्मुख रखा. अधिकमास का कोई स्वामी नहीं होता है. स्वामी न होने से अधिक मास को मलमास कहा जाने लगा. इससे वे बहुत दुखी हुए. जब अधिक मास ने अपनी व्यथा भगवान विष्णु को सुनाई तो उन्होने मलमास को वरदान दिया कि अब से मैं तुम्हारा स्वामी हूं. वरदान देने के साथ साथ भगवान विष्णु ने अधिक मास को अपना नाम भी दिया. पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही नाम है इसीलिए इस मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. भगवान विष्णु ने कहा जो भी व्यक्ति अधिक मास में मेरी पूजा, उपासना और आराधना करेगा उसे वे प्रसन्न होकर अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे और सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे.

अधिक मास का महत्व अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता कि पुरुषोत्तम मास में स्नान, पूजन, अनुष्ठान और दान करने से विशेष फल प्राप्त होेते हैं और हर प्रकार के कष्ट दूर होते हैं.

अधिक मास में इन बातों का रखें ध्यान अधिक मास में कुछ कार्यों को निषेध माना गया है. मान्यता कि अधिक मास में नई चीज की खरीदार कर घर में नहीं लाना चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है, इसीलिए पुरुषोत्तम मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इस महीने वस्त्र आभूषण, घर, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी नहीं की जाती है. शादी विवाह भी अधिक मास में नहीं करते हैं वहीं किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों भी नहीं करने चाहिए.

अधिक मास कब से शुरू होगा पंचांग के अनुसार आश्विन मास में श्राद्ध पक्ष 17 सितंबर 2020 को समाप्त हो रहे हैं और अधिक मास 18 सितंबर से शुरु हो रहा है. अधिक मास का समापन 16 अक्टूबर 2020 को होगा.

अधिक मास में बन रहा है विशेष संयोग अधिक मास में इस बार विशेष संयोग भी बना रहा है. यह विशेष संयोग 160 साल बाद बन रहा है. इसके बाद 2039 में भी ऐसा संयोग बनेगा. इस साल संयोग के चलते ही लीप ईयर और आश्विन अधिक मास दोनों एक साथ पड़ रहे हैं. सौर वर्ष सूर्य की गति पर निर्भर करता है. चंद्र वर्ष की गणना चंद्रमा की चाल की जाती है. एक सौर वर्ष 365 दिन 6 घंटे होते हैं. जबकि एक चंद्र वर्ष में 354.36 दिन होते हैं. हर तीन साल बाद चंद्रमा के ये दिन एक माह के बराबर हो जाते हैं. ज्योतिष गणना को सही बनाए रखने के लिए ही तीन साल बाद चंद्रमास में एक अतिरिक्त माह जोड़ दिया जाता है. इसे ही अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है.

Sarvapitra Amavasya 2020: 17 सितंबर को है आश्विन अमावस्या, इस दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से पितरों को मिलता है आर्शीवाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन पहला सोमवार, गौरी शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक की बढ़ी मांग
सावन का पहला सोमवार, दिल्ली के शिवालयों में आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक
Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
Sawan 2026: काशी विश्वनाथ, सावन के पहले सोमवार पर बांस फाटक से प्रवेश करेंगे यदुवंशी बंधु, नंदी चौराहे पर गूंजेगा डमरू!
सावन का पहला सोमवार, काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आज यदुवंशी समाज निभाएगा सदियों पुरानी परंपरा
Sawan Somwar 2026 Date: सावन सोमवार पर बन रहे हैं 3 बड़े दुर्लभ योग, जानें किस दिन क्या करें उपाय
सावन 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन महीना, इस बार 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत; जानें शुभ योग व तिथियां

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget