एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति 2024 में कब हैं, अभी से ही नोट कर लें डेट, टाइम और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024 Date and Time: मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं. आइए जानते हैं साल 2024 में मकर संक्रांति कब है, स्नान-दान मुहूर्त, महत्व.

Makar Sankranti 2024 Kab Hai: सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो ज्‍योतिष में इस घटना को संक्रांति कहते हैं. हर महीने संक्रांति का पर्व आता है लेकिन माघ महीने में आने वाली मकर संक्रांति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.

इस दिन सूर्य धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं. आइए जानते हैं साल 2024 में मकर संक्रांति कब है, स्नान-दान मुहूर्त, महत्व.

मकर संक्रांति 2024 डेट (Makar Sankranti 2024 Date)

साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य पूजा करने वालों को आरोग्य, धन, सुख, समृद्धि और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है.

मकर संक्रांति 2024 मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

  • मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त -   सुबह 07:15 - शाम 05.46 (15 जनवरी 2024)
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 07:15 - सुबह 09:00 (15 जनवरी 2024)

मकर संक्रांति महत्व (Makar Sankranti Significance)

मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है. मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं, इस अवधि में सूर्य का तेज अधिक होता है. यही वजह है कि मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा करने से मान-सम्मान, धन, और स्वास्थ लाभ मिलता है. कहते हैं इस दिन गुड़, अन्न, वस्त्र, काला तिल, खिचड़ी आदि का दान करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति ? (Why we Celebrate Makar Sankranti)

मकर संक्रांति से धरती पर अच्‍छे दिनों की शुरुआत मानी जाती है. सूर्य के उत्तरायण से देवताओं के दिन का आरंभ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है, इसलिए इस दिन किया गया दान पुण्य अन्य दिनों में किए गए दान पुण्य से अधिक फलदायी होता है. इस दिन पोंगल का पर्व भी मनाया जाता है.

Ganesh Chaturthi 2023 Date: गणेश चतुर्थी कब? जानें बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget