एक्सप्लोरर

Happy Bhai Dooj 2021: भाई दूज के खास मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश, मजबूत होगी रिश्ते की डोर

Happy Bhai Dooj 2021 Wishes: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर 2021, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है.

Happy Bhai Dooj 2021 Wishes: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर 2021, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है. इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन धर्मराज यमराज और यमुना का पूजन किया जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है. इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. और भाई भी अपना प्रेम जतलाते हुए बहन को उपहार देते हैं. मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन को हाथ पकड़ कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए. इससे भाई को दीर्घ आयु और बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

पांच दिनों तक चलने वाले महापर्व दिवाली का आखिरी दिन भाई दूज के दिन होता है. इस खास मौके पर भाई-बहन भी एक दूसरे को ये प्यार भरे संदेश भेज भाई-दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 


भाई दूज के शुभकामना संदेश  (Happy Bhai Dooj Wishes Messages Whats app Status Sms, Greeting)

1-थाल सजा कर बैठी हूँ अँगना

तू आजा अब इंतजार नहीं करना

मत डर अब तू इस दुनियाँ से

लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे

Happy Bhai Dooj 2021…

2-बहन चाहे भाई का प्यार,

नहीं चाहे महंगे उपहार,

रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,

मिले मेरे भाई को खुशियाँ अपार.

Happy भाईदूज 2021..

3-भाई दूज का है आया शुभ त्यौहार;

बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार;

भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट;

बना रहे यह बंधन हमेशा खूब।

भाई दूज की शुभकामनायें!

4- लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

सूरज की किरणे, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी,

अपनों का प्यार, बधाई हो आपको, भैया दूज का त्यौहार…!

भाई दूज की शुभकामनाएं ….

5- दीप है जगमगाते, झूम रहा संसार

सूरज की किरणें, खुशियों की फुहार

कहना चाहते हैं हम, फिर से एक बार,

मुबारक हो आपको, भाई दूज का त्यौहार

6- प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,

जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ,

भाई दूज के त्यौहार है, भईया जल्दी आओ,

अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ,

भाई दूज 2021 की शुभ कामनाएं।

7- भैया दूज का त्यौहार है

भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है

जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया

आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना तैयार है।

भाई दूज की बधाई।

8- दिल की यह कामना है कि आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो,

कामयाबी आपके कदम चूमे और हमारा यह बंधन सदा ही प्यार से भरा रहे।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।


Bhai Dooj Puja 2021: भाई दूज के दिन बहनें भाइयों को करें इस शुभ मुहूर्त में तिलक, जानें त्योहार से जुड़ी मान्यताएं

Bhai Dooj 2021: दिवाली के दूसरे दिन होता है भाई दूज का त्योहार, जानें यमुना ने क्यों किया था भाई यमराज का तिलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget