एक्सप्लोरर

Cheti Chand 2024: चेटी चंड क्यों मनाते हैं ? अप्रैल 2024 में कब है ये पर्व, जानें डेट और महत्व

Cheti Chand 2024: चेटी चंड हर साल चैत्र माह में मनाया जाता है, इस दिन भगवान झूलेलाल की पूजा का विशेष महत्व है. जानें चेटी चंड 2024 की डेट, महत्व और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Cheti Chand 2024: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भारत के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं. जैसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa), दक्षिण भारत में उगादी (Ugadi), हिंदूओं का पहला साल (Hindu Navvarsh) भी इस दिन से शुरू होता है.

इसी तरह चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दूसरे दिन सिंधी समाज के लोग चेटी चंड का त्योहार मनाते हैं. इस दिन सिंधी समुदाय के आराध्य देव भगवान झूलेलाल (Jhulelal) का जन्म हुआ था.

ये पर्व भाईचारे और सद्भावना  का प्रतीक है. आइए जानते है चेटी चंड (Cheti Chand) 2024  कब और क्यों मनाया जाता है-

चेटी चंड 2024 डेट (Cheti Chand 2024 Date)

चेटी चंड 9 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन सिंधी (Sindhi) समुदाय  के लोग भगवान झूलेलाल (Jhulelal) की शोभा यात्रा (Shobha Yatra) निकालते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. ये त्योहार न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) में भी मनाया जाता है.

चेटी चंड क्यों मनाते हैं ? (Why we Celebrate Cheti chand ?)

चैत्र शुक्ल द्वितीया यानी चेटी चंड से सिंधी नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इसलिए इस त्योहार को खास माना गया है.

सिंधी में चैत्र माह को चेट कहा जाता है और चण्ड का अर्थ है चांद. अर्थात चैत्र का चांद. चेटी चंड वो दिन है, जब अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन होता है.

चेटी माह में चन्द्रमा के पहले दर्शन के कारण इस दिन को चेटी चंड के रूप में जाना जाता है. पौराणिक मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान झूलेलाल ने ही सिंधियों की अत्याचारी मिरखशाह से रक्षा की थी. इसलिए भगवान झूलेलाल का जन्मदिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

कैसे मनाते हैं चेटी चंड

चेटी चंड के मौके पर जल यानि वरुण देवता की भी पूजा की जाती है, क्योंकि सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल को जल देवता के अवतार के तौर पर मानते हैं.

इस दिन सिंधु नदी के तट पर ‘’चालीहो साहब’’ नामक पूजा-अर्चना की जाती है.चेटी चंड के दिन भक्त लकड़ी का मंदिर बनाकर उसमें एक लोटे से जल और ज्योति प्रज्वलित करते हैं, इसे बहिराणा साहब कहा जाता है.

भक्तजन झूलेलाल भगवान की प्रतिमा को अपने शीश पर उठाकर छेज नृत्य कर झांकी निकालते हैं.

Chaitra Navratri 2024: 8 या 9 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा नवरात्रि का पहला व्रत, जानें कलश स्थापना का भी मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget