एक्सप्लोरर

Mahabharat : अर्जुन ने भाई के यज्ञ के लिए बेटे के हाथों गंवाई थी जान

पौराणिक कथाओं के जरिए अधिकांश लोगों को पता होगा कि अर्जुन की मृत्यु स्वर्ग की यात्रा के दौरान हुई थी, लेकिन इसे पहले भी अर्जुन की एक बार मृत्यु हो चुकी थी, वह भी अपने बेटे के हाथों हुए वध के चलते.

Mahabharat : महाभारत युद्घ खत्म होने के बाद एक दिन महर्षि वेदव्यासजी और श्रीकृष्ण के सुझाव पर पांडवों ने अश्वमेध यज्ञ करने का निर्णय लिया. मुहूर्त देखकर यज्ञ का शुभारंभ हुआ. अर्जुन को रक्षक बनाकर अश्व छोड़ा गया. यह घोड़ा जहां भी जाता, अर्जुन उसके पीछे जाते, इस दौरान अनेक राजाओं ने पांडवों की अधीनता स्वीकार कर ली तो कुछ ने मैत्रीपूर्ण संबंधों के चलते कर चुकाना स्वीकार कर लिया.

महाभारत आश्वमेधिक पर्व के अनुगीता पर्व के अंतर्गत अध्याय 79 में वर्णित है कि किरात, मलेच्छ और यवन आदि देशों ने यज्ञ के घोड़े को रोका गया तो अर्जुन ने युद्ध कर उन्हें परास्त कर दिया. घोड़ा घूमते-घूमते एक दिन मणिपुर पहुंचा, जहां कि राजकुमारी चित्रांगदा अर्जुन की पत्नी थीं.

दोनों के पुत्र का नाम बभ्रुवाहन था. इस समय बभ्रुवाहन ही मणिपुर का राजा था. जब बभ्रुवाहन को पिता के आने का समाचार मिला तो स्वागत के लिए वह नगर द्वार पर पहुंच गया. इस पर अर्जुन ने कहा कि मैं यज्ञ के घोड़े की रक्षा करता हुआ बभ्रुवाहन तुम्हारे राज्य में आया हूं, इसलिए मुझसे युद्ध करो, जिस समय अर्जुन ने यह बात कही, उसी समय नागकन्या उलूपी भी वहां आ गई. उलूपी भी अर्जुन की पत्नी थीं. उलूपी ने भी बभ्रुवाहन को अर्जुन से युद्ध करने को कहा.

पिता अर्जुन और सौतेली मां उलूपी के कहने पर बभ्रुवाहन युद्ध को तैयार हो गया. अर्जुन-बभ्रुवाहन में भयंकर युद्ध छिड़ गया. अपने पुत्र का पराक्रम देखकर अर्जुन बेहद प्रसन्न हुए. मगर युवा बभ्रुवाहन ने बाल स्वभाव के कारण बिना परिणाम विचारे एक तीखा बाण अर्जुन पर छोड़ दिया. जिसके धंसते ही अर्जुन बेसुध होकर गिर गए. बभ्रुवाहन भी बेहोश होकर पड़ा रहा. तभी बभ्रुवाहन की मां चित्रांगदा आ गईं, पति और पुत्र को घायल देखकर दुखी चित्रांगदा ने देखा कि अर्जुन में जीवित होने के लक्षण नहीं दिख रहे थे. पति को मृत देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगी, तभी बभ्रुवाहन को होश आ गया.

बभ्रुवाहन ने देखा कि उसने पिता की हत्या कर दी है तो शोक में डूब गया. चित्रांगदा-बभ्रुवाहन दोनों ही आमरण उपवास पर बैठ गए. इस पर उलूपी ने स्मरण कर संजीवनी मणि मंगा ली. बभ्रुवाहन से कहा कि यह मणि पिता अर्जुन की छाती पर रख दो, बभ्रुवाहन के ऐसा करते हुए अर्जुन जीवित हो उठे.

इन्हें पढ़ें :  
Yogini Ekadashi 2021: कब है योगिनी एकदाशी? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण समय, व्रत नियम एवं कथा


Tulsi Totke: जरूर करें तुलसी के ये उपाय, दूर होगी व्यापार और विवाह की परेशानी, घर में आएगी सुख- समृद्धि

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget