एक्सप्लोरर

NYC मेयर उम्मीदवार जोहरान ममदानी की अनोखी डेटिंग टिप्स, आपके प्यार की तलाश होगी खत्म!

Dating Tips by Zohran Mamdani: NYC मेयर उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने सिंगल लोगों के लिए दी अनोखी डेटिंग टिप्स. जानिए कैसे उनकी सलाह प्यार की तलाश में आपके काम आ सकती है.

Dating Tips by Zohran Mamdani: जब कोई नेता चुनावी वादे करे तो हम उम्मीद करते हैं कि वो सड़कों, स्कूलों या टैक्स पर बात करेगा. लेकिन अगर वही नेता सिंगल लोगों को डेटिंग की सलाह देने लगे, तो जरा ठहरिए, ये कोई मजाक नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की रियलिटी है. राजनीति की सख्त दुनिया में जोहरान ने प्यार और रिश्तों पर खुलकर बात की है और उन्होंने कुछ ऐसी अनोखी डेटिंग टिप्स दी हैं जो न सिर्फ सच्ची लगती हैं, बल्कि जमीन से जुड़ी भी हैं. आइए, जानते हैं क्या हैं ज़ोहरान की लव लाइफ को लेकर खास राय और कैसे ये आपके प्यार की तलाश को आसान बना सकती हैं.

ये भी पढ़े- आ​खिर क्यों महिलाएं ले रहीं तलाक? पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को भी नहीं कर रहीं नजरअंदाज

प्यार कोई एप नहीं, एक प्रोसेस है

जोहरान का मानना है कि आज के दौर में लोग डेटिंग ऐप्स पर इतना भरोसा करने लगे हैं कि उन्होंने असली कनेक्शन की अहमियत खो दी है. हालांकि वो खुद अपने पत्नी से डेटिंग एप के जरिए मिले थे, लेकिन उनके मुताबिक, "अगर आप सच्चा रिश्ता चाहते हैं, तो आपको स्क्रीन से बाहर निकलना होगा. यानी कैजुअल स्वाइप कल्चर से ऊपर उठिए और असल बातचीत और केमिस्ट्री पर फोकस कीजिए.

खुद को जानना है तो पहले अकेले रहना सीखिए

जोहरान की दूसरी सलाह उतनी ही मजबूत है “जब तक आप खुद के साथ खुश नहीं हैं, तब तक किसी और को खुश नहीं रख सकते।” वे सिंगल रहने को एक नेगेटिव टैग नहीं, बल्कि एक जरूरी फेज मानते हैं. उनका मानना है कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ही अच्छे रिश्ते की नींव होते हैं.

हर मुलाकात का मतलब रिश्ता नहीं होता

डेटिंग का मतलब ये नहीं कि हर व्यक्ति आपकी लाइफ का पार्टनर बन जाएगा. जोहरान कहते हैं, "हर मुलाकात कुछ सिखाने आती है. कुछ लोग सबक होते हैं और कुछ लोग साथ।" यह सलाह आज के रिलेशनशिप में बहुत जरूरी है.

रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है

राजनीति की तरह रिश्तों में भी पारदर्शिता सबसे अहम होती है. जोहरान कहते हैं कि जो भी रिश्ता आप शुरू करें, उसमें ईमानदारी और कम्युनिकेशन दोनों जरूरी हैं. झूठ और फेक प्रेजेंटेशन से रिश्ता नहीं, सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा होता है.

क्लास, कास्ट और कल्चर के बॉक्स से बाहर सोचिए

एक समाजसेवी और प्रगतिशील सोच के नेता के तौर पर जोहरान यह भी मानते हैं कि सच्चे रिश्ते जाति, धर्म या सामाजिक वर्ग से बंधे नहीं होते. वह हर किसी को दिल से सोचने और खुले दिमाग से रिश्ता बनाने की सलाह देते हैं. 

जोहरान ममदानी ने यह दिखा दिया कि एक नेता सिर्फ भाषण नहीं देता, बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ी असल बातों को भी समझता है. उनकी डेटिंग टिप्स न सिर्फ सिंगल लोगों के लिए गाइडलाइन हैं, बल्कि एक रियलिटी चेक भी हैं कि प्यार ऐप्स से नहीं, असली इंसानों और सच्चे इरादों से बनता है. 

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget