एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए टिप्स, किस भगवान की पूजा से मजबूत होता है भाई-बहन का रिश्ता?

Rakshabandhan 2020: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मनाने का त्योहार है. भाई और बहनों के लिए रक्षाबंधन का दिन बहुत खास होता है. अगर किसी वजह से इस रिश्ते में थोड़ी दूरी आ गयी हो तो इस त्योहार पर वो सारे गिले-शिकवे भूल जायें और प्यार और स्नेह के साथ ये रक्षाबंधन मनायें.

रक्षाबंधन भाई बहनों के बीच मनाये जाने वाला एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार भाई-बहन पूरे साल करते हैं. इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधती हैं और उनके माथे पर टीका लगाती हैं. बदले में भाई बहन को रक्षा का वचन देता है और उपहार भी देता है. बचपन में इस रिश्ते में बेहद प्यार होता है लेकिन कई बार बड़े होने पर या शादी हो जाने के बाद भाई-बहन के रिश्ते में भी दूरी आ जाती है. कई वजहों से गलतफहमी पैदा हो जाती है जिससे भाई-बहन के रिश्ते में दरार बन जाती है. इस रक्षाबंधन पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार  या किसी वजह से थोड़ा मनमुटाव हुआ है तो दूर हो जायेगा

सॉरी से बनायें बिगड़े रिश्ते अगर जाने –अनजाने में आपने भाई या बहन को कोई गलत बात कही है या उसका दिल दुखाया है तो उसे सॉरी कहने में दे ना करें. एक छोटी सी सॉरी से गिले-शिकवे  दूर हों जायेंगे और आपका रिश्ता अपने भाई या बहन के साथ और मजबूत हो जायेगा.

पुरानी यादें करें ताजा इस बार महामारी की वजह से भाई बहन एक साथ रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मना पा रहे. ऐसे में आप अपने भाई या बहन को फोन करें और अपने पिछले रक्षाबंधन या कोई साल जिसकी यादें सबसे खास रही हों वो ताजा करें. इससे बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता आयेगी और इस बार का त्योहार भी थोड़ा खास बन जायेगी.

पूजा से रिश्ते में आयेगी मजबूती अगर किसी वजह से भाई-बहन के रिश्ते में थोड़ी खटास आ गयी है तो भगवान गणेश और कृष्ण की पूजा करनी चाहिये और रक्षाबंधन वाले दिन भाई के साथ साथ भगवान को भी राखी बांधनी चाहिये. गणेश भगवान तो वैसे भी हर बिगड़ा काम बनाते हैं और हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को राखी बांधी थी और इसके बदले में भगवान कृष्ण ने चीरहरण के वक्त दौपदी की रक्षा की थी..जिसके बाद से बहुत सारी बहनें कृष्ण को भी भाई स्वरूप मानकर राखी बांधती हैं और अपने भाई की खुशहानी की प्रार्थना करती हैं.

दान से बनेगा काम अगर भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं तो दान करना भी फलदायक है. वैसे भी हिंदू धर्म में दान का अपना महत्व है लेकिन अगर बहन- भाई के साथ रिश्ते में और स्नेह चाहते हैं तो किन्नरों को दान किया जाना चाहिये. कहा जाता है कि इस दान से बहन-भाई के बीच प्यार बढ़ता है.

Raksha Bandhan 2020: रक्षा बंधन पर इस मंत्र के साथ बहनें भाई की कलाई पर बांधे राखी, मिलेगा पुण्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget