एक्सप्लोरर

सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं, डेली रूटीन में इन 6 बदलावों से घटेगा वज़न

वज़न बढ़ना आज के दौर में कई गंभीर बीमारियों को पनपाने का मुख्य कारण बना हुआ है. खुद को बीमारियों से बचाने के लिए लोग वज़न घटाने की कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि ये सिर्फ एक्सरसाइज करने से नहीं बल्कि सही डेली रूटीन को अपनाने से मुमकिन होगा और आज हम आपको ऐसे ही 6 बदलावों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाने से आप अपना वज़न तेज़ी से घटा सकते हैं.

दुबला पतला, चुस्त दुरुस्त और आकर्षक शरीर हर कोई चाहता है फिर चाहे महिला हो या पुरुष. इस ख्वाहिश को पूरा करने की पहली सीढ़ी 'वज़न घटाने' के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. घरेलू नुस्खों से लेकर डॉक्टरी इलाज तक सब ज़ोर आजमाइशें होती हैं मगर नतीजे मानो 'निल बटा सन्नाटा'. ऐसा इसलिए क्योंकि वज़न घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि सही दिनचर्या यानी कि डेली रूटीन अपनाना भी ज़रूरी है. अगर आप सुबह से शाम तक गलत दिनचर्या अपनाते हैं, तो एक्सरसाइज या डाइटिंग करने के बाद भी आपके वज़न में कमी नहीं आएगी. इसलिए अपने डेली रूटीन में हमारे द्वारा बताए जाने वाले कुछ ज़रूरी बदलावों को अपनाकर आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं.

1. सोने और जागने का निर्धारित समय रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें. सोने और जागने का एक समय निश्चित करें, ताकि आपको नींद आने में कोई परेशानी न हो. वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी है कि आप 6-7 घंटे की अच्छी और गहरी नींद सोएं. इससे आपका शरीर रिफ्रेश हो जाता है. लेकिन अगर आपको देर रात तक जागने की आदत है तो इससे आपको तनाव और चिंता के कारण कई मानसिक और शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं.

2. मुंह धोएं और पानी पिएं सुबह उठने के बाद सबसे पहले नॉर्मल पानी से आंखों पर छींटे मारें इसके बाद खाली पेट 2 ग्लास पानी पिएं। पानी से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट साफ होता है। अगर आप पेट पर जमा चर्बी घटाना चाहते हैं, तो एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे शरीर में जमा चर्बी कम होगी और वजन घटाने में मदद मिलेगी।

3. शौच क्रिया करें पानी पीने के बाद शौच जाने पर आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा और मल त्याग में परेशानी नहीं आएगी. इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप दिनभर फ्रेश फील करेंगे.

4. एक्सरसाइज करें शौच के बाद थोड़ा टहलें और फिर कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करें. वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए आप अपने आसपास कोई जिम ज्वाइन कर सकते हैं या घर पर ही एक्सरसाइज और योगासन कर सकते हैं.

5. खानपान का ध्यान रखें वजन घटाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपने खानपान का ध्यान रखें. सुबह का नाश्ता प्रोटीन और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना चाहिए. इसके लिए नाश्ते में फल, जूस, अंडा, ब्रेड, ओट्स, पोहा आदि ले सकते हैं. खाने में ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियां, कच्चे सलाद, दाल और मोटे अनाज खाएं. चाय और कॉफी की मात्रा कम करें. ध्यान रखें कि दिनभर न खाते रहें और रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले ज़रूर खा लें. पूरे दिन पानी पीते रहें इससे आपको भूख नहीं सताएगी और शरीर भी हाइड्रेट रहेगा.

6. रात के खाने के बाद टहलें रात के खाने के बाद बैठकर टीवी देखने, लेटने या सोने से बचें. खाना खाने के बाद कम से कम 15-20 मिनट टहलने जाएं. खाना खाने के 30-35 मिनट बाद ही पानी पिएं. अगर आप रोजाना इस दिनचर्या को अपनाएंगे, तो आपका वजन तेज़ी से कम होगा और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स
सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget