एक्सप्लोरर

Childrens Diet: आपके बच्चे भी नहीं खाते पौष्टिक आहार, तो आज से शुरू करें ये काम

बच्चों की भी बाहर खाने की आदत पड़ गई है और आप चाहते हैं कि उन्हें संतुलित आहार खिलाएं तो यह खबर आपके लिए है.

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे, कोई बीमारी बच्चों तक नहीं आए इसलिए माता-पिता हर प्रयास करते हैं. ऐसे में वह बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाना चाहते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें बाहर का खान-पान ज्यादा पसंद आता है. ऐसे में यह एक चिंता का विषय होता है. आप भी इस समस्या से परेशान हैं और आपके बच्चे भी पौष्टिक आहार नहीं खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं. जिसे कर आप अपने बच्चों में पौष्टिक आहार खाने की आदत डाल सकते हैं. 

करें ये काम 

आप भी अपने बच्चों में पौष्टिक आहार खाने की आदत डालना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले बच्चों के भोजन के समय को बोरिंग न बनाते हुए उसे मस्ती मजाक में लें. धीरे-धीरे कर उन्हें रंगीन भोजन बना कर खिलाएं. उनसे पूछे कि उन्हें क्या पसंद है उस हिसाब से आप इसे पौष्टिक आहार में बदल दें. भोजन के समय आप भी अपने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाएं.

कोशिश करें कि घर पर फास्ट फूड, चॉकलेट्स, चाइनीस फूड जैसे आइटम ना बनाए और ना रखें. यदि बच्चा इससे भी मना कर रहा है तो उसे उसकी पसंद का कार्टून, सीरियल दिखाते हुए आराम से खाना खिलाएं. आप बच्चों को बैठाकर समझाएं कि स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार कितना जरूरी होता है. ध्यान रहे आपके बच्चों को बाहर की चीजों का सेवन कम करवाना है. 

इन चीजों का करें सेवन

यदि आप बच्चों को कुछ खिलाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह-सुबह फल का सेवन उन्हें करवा सकते हैं. आप उन्हें फ्रूट जूस या जेम भी खिला सकते हैं. इसके अलावा रोजाना आप उन्हें सलाद, हरी सब्जियां, सब्जियों वाला सैंडविच, ओट्स, दालें जैसी चीजें खिलाएं. बच्चों को रोजाना अपने साथ बैठकर खाना खिलाना सबसे सही होता है इससे आपको पता चलता है कि आपका बच्चा सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Health Tips: शहद और दालचीनी के फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget