एक्सप्लोरर

Health Tips: रात में देर तक जागने की है आदत, तो भूख लगने पर खाएं ये 5 हेल्दी चीजें

Weight Loss Tips: लेट नाइट आपको भूख लगती है तो कुछ हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं. आप ड्राइफ्रूट्स, मखाने, पनीर, बेसन का चीला और स्प्राउट्स भी खा सकते हैं. इनमें फैट कम होता है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता.

Healthy Snacks: आजकल लोगों को देर रात तक जागने की आदत है. युवाओं को खासतौर से रात में जल्दी नींद नहीं आती है. कई बार फिल्म या कोई सीरीज देखने के चक्कर में लोग देर रात तक जागे रहते हैं. ऐसे में रात में तेज भूख लगने लगती है. जो लोग डाइट का ख्याल रखते हैं वो रात में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे भूख भी शांत हो जाए और वजन भी न बढ़े. आज हम आपको ऐसे हेल्दी स्नैक्स बता रहे हैं जिन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ेगा और भूख भी नहीं लगेगी.  

भूख लगने पर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

1- नट्स- देर रात भूख लगने पर आप नट्स खा सकते हैं. आप मूंगफली, काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राइफ्रूट्स खा सकते हैं. इनमें भरपूर प्रोटीन होता है खास बात ये है कि नट्स स्नैक्स को खाने से वजन भी नहीं बढ़ता और भूख भी शांत हो जाती है.

2- मखाना- डाइटिंग करने वाले लोगों को लिए हेल्दी स्नैक्स में मखाना भी शामिल है. आप रात में भूख लगने पर मखाने खा सकते हैं. इन्हें दूध में डालकर भी खा सकते हैं. या इनकी खीर भी बना सकते हैं. वैसे रात में आप रोस्टेड मखाने खाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा. मखाने आपको पॉपकॉर्न जैसी फीलिंग देंगे. इन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ाता. 

3- स्प्राउट्स- हेल्थ का ध्यान रखने वाले लोग वैसे तो सुबह के वक्त अंकुरित अनाज यानि स्प्राउट्स खाते हैं लेकिन आप चाहें तो इन्हें रात में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. स्प्राउट्स आसानी से पच जाते हैं और इन्हें खाने से पेट की समस्या भी दूर हो जाती है. 

4- पनीर- देर रात अगर कुछ खाने का मन करे तो आप हेल्दी खाने में पनीर भी खा सकते हैं. आप पनीर को किसी भी समय स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. आप इसे कच्चा या फिर रोस्ट और तल कर भी खा सकते हैं. 

5- केला- आमतौर पर लोग ये जानते हैं कि केला खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन क्या आपको पता है कि केले में ऐसे कई तत्व होते हैं जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. केले में भरपूर फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है. केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamins For Women: महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, इन खाद्य पदार्थों से पूरी करें कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget