एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: आपकी रसोई में यहां छुपे होते हैं सबसे ज्यादा बैक्टीरिया, इन 5 चीजों को तुरंत साफ करें

Kitchen Hacks: क्या आप जानते हैं कि किचन में स्लैब और बर्तन साफ करने के अलावा भी ऐसी कई जगह होती हैं जिनकी सफाई बहुत जरूरी है. इन जगहों पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया छिपे रहते हैं.

Kitchen Cleaning Tips: किचन में खाना बनाते वक्त सबसे ज्यादा गंदगी फैलती है. हम स्लैब और बर्तनों को तो अच्छी तरह से साफ कर लेते हैं लेकिन रसोई में ऐसी कई जगहों पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जहां हमारा ध्यान भी नहीं जाता है. ऐसे में किचन में कीटाणु पैदा होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. किचन में पनपने वाले इन कीटाणुओं से आपकी और आपके परिवार की सेहत बिगड़ सकती है. ऐसे में आपको साफ सफाई का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आज हम आपको किचन क्लीन करने का तरीका और रसोई की ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां सबसे ज्यादा गंदगी होती है. इसे आप जरूर साफ कर लें.

1- किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े- रसोई में स्लैब साफ करने और हाथ पोछने वाले कपड़े सबसे ज्यादा गंदे होते हैं. इन कपड़ों में काफी कीटाणु होते हैं. इससे कीटाणु आपके खाने में पहुंच सकते हैं. कोशिश करें कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े की जगह टिशू पेपर इस्तेमाल करें. अगर कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे रोजाना साबुन से साफ करें. 

2- बर्तन धोने वाली सिंक- रसोई में बर्तन धोने वाले सिंक में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. सिन्क में पाए जाने वाले कीटाणु कई बार बर्तनों में भी पहुंच जाते हैं. इसलिए सिंक को अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. सिंक को साफ करने के लिए गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल करें. 

3- किचन के दरवाजे और हैंडल- किचन में खाना बनाते वक्त कई बार दरवाजे, फ्रिज और अलमारी के हैंडल छूने पड़ते हैं, लेकिन ध्यान रखें इन जगहों पर सबसे ज्यादा कीटाणु होने का खतरा रहता है. ऐसे में आप यहां लगे बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं. ऐसे में किचन में ज्यादा छूए जाने वाली सतहों को हमेशा साफ रखना चाहिए. दरवाजे, फ्रिज और हैंडल को अच्छी तरह साबुन और गर्म पानी से साफ कर लें. 

4- चाकू और चॉपिंग बोर्ड- रसोई में चाकू और चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन कई बार लोग इनकी साफ-सफाई में लापरवाही बरतते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि चाकू और चॉपिंग बोर्ड कीटाणुओं का हॉटस्पॉट्स हो सकता है. इसलिए चॉपिंग बोर्ड्स और चाकू को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा अच्छी तरह से साफ कर लें. पके हुए खाने और कच्चे खाने के लिए अलग-अलग बोर्ड और चाकू का इस्तेमाल करें. 

5- डस्टबिन- कूड़ादान में सबसे ज्यादा गंदगी रहती है. कुछ लोग रसोई में ही डस्टबिन को रखते हैं. अक्सर गंदगी की वजह से कूड़ादान में कीटाणु पनपने का खतरा रहता है. इसलिए समस-समय पर डस्टबिन साफ करते रहें. कूड़ादान को बदबू से दूर रखने की जरूरत है. हमेशा ढ़क्कन बंद करने वाला कूड़ेदान ही इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: 'साइलेंट किलर' हो सकती है किडनी से जुड़ी बीमारी, इन लक्षणों को नज़रअंदाज न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget