एक्सप्लोरर

सर्वे: घर से काम के दौरान IT सेक्टर के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस का माहौल आता है याद

IT सेक्टर के 90 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय के माहौल को याद करते हैं.संपत्ति पर सलाह देनेवाली नाइट फ्रैंक इंडिया के सर्वे में खुलासा हुआ है.

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में घर से काम कर रहे लगभग 90 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय के माहौल को याद करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया के एक सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है. आपको बता दें कि नाइट फ्रैंक इंडिया संपत्ति पर परामर्श देने का काम करती है.

IT कर्मियों को कार्यालय का माहौल आता है याद

सर्वेक्षण में कॉरपोरेट रियल एस्टेट क्षेत्र के ऊपर ‘घर से काम’ के प्रभाव का दो तरीके ‘कर्मचारी अंतर्दृष्टि और लागत संरचना’ से अध्ययन किया गया. नाइट फ्रैंक इंडिया की ‘वर्क फ्रॉम होम एंड दी इंपैक्ट ऑन कॉरपोरेट रियल एस्टेट’ रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें घर से काम के दौरान कार्यालय का महौल याद आता है. सर्वेक्षण में बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर के सबसे ज्यादा 98 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय के माहौल को भूले नहीं हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई में 94 प्रतिशत, बेंगलुरू में 91 प्रतिशत, चेन्नई में 90 प्रतिशत, पुणे में 88 प्रतिशत और हैदराबाद में 81 प्रतिशत लोगों ने कार्यालय के माहौल की कमी महसूस की. सर्वेक्षण में घर से काम पर पड़नेवाले प्रभाव का भी खुलासा हुआ है.

नाइट फ्रैंक इंडिया के सर्वेक्षण में खुलासा

उसके मुताबिक ‘घर से काम’ के कारण उत्पादकता और काम की गुणवत्ता में गिरावट आई है. इसमें शामिल 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ‘घर से काम’ के चलते उनका समय बच रहा है क्योंकि अब उन्हें कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है. नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, “इस साल मार्च में लॉकडाउन लागू होने के साथ ही ‘घर से काम’ अनिवार्य हो गया. कोविड-19 का संक्रमण अभी भी जारी है और भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में बहुत से लोग अभी भी घर से काम करना पसंद कर रहे हैं. हालांकि, स्थिति सामान्य होने और अर्थव्यवस्था खुलने के साथ देखना होगा कि आने वाले समय में कितने कर्मचारी ‘घर से काम’ जारी रखना पसंद करते हैं.’’

इम्यूनिटी वाले आयुर्वेदिक काढ़े के भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत बंद कर दें पीना

हार्ट के मरीजों के लिए मैदा हो सकता है बेहद खतरनाक, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget