एक्सप्लोरर

थायरॉइड की प्रॉब्लम है तो ये 5 तरह के फूड्स कभी नहीं खाएं, आज से ही बना लें दूरी

कुछ ऐसे फ़ूड्स होते हैं जो थायरॉइड पेशेंट्स को बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, नहीं तो समस्याएं और बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं यहां...

अगर आपको थायरॉइड की समस्या है, तो कुछ खास तरह के फ़ूड्स से पूरी तरह दूरी बनानी होगी. ये फूड्स आपकी थायरॉइड कंडीशन को और बिगाड़ सकते हैं और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं थायरॉइड ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं पुरूषों से अधिक महिलाओं में देखने को मिलता है. हाल के सर्वेक्षणों से पता चला है कि भारत में हर 8 महिलाओं में से 1 को थायरॉइड की परेशानी है. वहीं कुल मिलाकर देश में 42 मिलियन से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. तो चलिए हम आज उन 5 फूड्स के बारे में बात करते हैं जिनसे थायरॉइड के मरीजों को हमेशा के लिए दूरी बना लेनी चाहिए. यकीन मानिए, ये जानकारी आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगी. 

सोया 
सोया एक ऐसी चीज है जिसे थायरॉइड के मरीज बिल्कुल नहीं खानी चाहिए. क्योंकि सोया में गोइट्रोजेन नामक एक तत्व होता है,जो थायरॉइड ग्रंथि को बहुत नुकसान पहुंचाता है.ये गोइट्रोजेन थायरॉइड हार्मोन के साथ रिएक्शन करके उसे ब्लॉक कर देता है जिससे थायरॉइड ठीक से काम नहीं कर पाती. इसलिए अगर आपको थायरॉइड की समस्या है तो सोया आधारित सभी चीजें जैसे सोया दूध, टोफू आदि को पूरी तरह से अपने डाइट से हटा देना चाहिए. 

कैबेज और अन्य ब्रैसिकास सब्जियां 
कैबेज, फूलगोभी, ब्रोकोली जैसी सब्जियां जिन्हें ब्रैसिका वेजीज कहा जाता है, थायरॉइड के लिए बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. ये सब्जियां गोइट्रोजेन नामक एंटी-थायरॉइड कम्पाउंड्स से भरपूर होती हैं जो थायरॉइड के सामान्य कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. इन सब्जियों के अधिक सेवन से थायरॉइड ग्रंथि पर दबाव पड़ता है जिससे हार्मोन स्राव में गड़बड़ी आ सकती है. इसलिए थायरॉइड, हाइपोथायरॉइडिज्म या ग्रेव्स डिजीज जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इन सब्जियों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. 

कैफीन 
कैफीन की वजह से थायरॉइड ग्रंथि में थायरॉइड हार्मोन बनने की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होती है. जिससे हार्मोन का स्तर खराब हो सकता है. इसलिए थायरॉइड के मरीजों को कम से कम कैफीन लेना चाहिए या पूरी तरह इससे परहेज कर देना चाहिए. 

जंक फूड 
थायरॉइड की समस्या से जूझ रहे लोगों को जंक फूड यानी कि फास्ट फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए. इस तरह का खाना आमतौर पर बहुत अधिक वसा, नमक और कैलोरी से भरपूर होता है जो थायरॉइड के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है. 

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ
प्रोसेस्ड फूड्स यानी कि प्रोसेस किए गए पैकेट भोजन जैसे - नूडल्स, सॉस, केचप, जैम, मैजिक मसाला आदि थायरॉइड के मरीजों के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होते. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Good Friday से Easter Sunday तक, इन 3 दिन और 3 रातों में क्या हुआ था?
Good Friday से Easter Sunday तक, इन 3 दिन और 3 रातों में क्या हुआ था?
Vaishakh Month 2026: वैशाख श्रीकृष्ण का प्रिय माह शुरू, कर लें ये 6 काम, छूमंतर हो जाती है हर समस्या!
वैशाख श्रीकृष्ण का प्रिय माह शुरू, कर लें ये 6 काम, छूमंतर हो जाती है हर समस्या!
Aaj Ka Panchang 3 April 2026: आज से वैशाख शुरू, शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त, योग, राहुकाल पंचांग देखें
आज से वैशाख शुरू, शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त, योग, राहुकाल पंचांग देखें
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर अपनाएं यीशु के सुविचार और करीबियों को भी भेजें
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर अपनाएं यीशु के सुविचार और करीबियों को भी भेजें

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'बयान बदलकर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कही ये बात
'बयान बदलकर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कही ये बात
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget