एक्सप्लोरर

Dry Skin In Winter: सर्दी में बहुत परेशान करती है खुजली की समस्या, जानें ड्राइनेस से बचाव के उपाय

Hot water bath: गुनगुने पानी से नहाने करने पर भी त्वचा में नहीं आएगा रुखापन. इसके लिए यहां बताए जा रहे दो बेहद प्रभावी घरेलू नुस्खे जान लें और इन्हें नियमित रूप से फॉलो करें...

Dry skin solution: सर्दी के मौसम की एक आम समस्या है रूखी त्वचा. स्किन में इस कदर रूखापन हो जाता है कि ध्यान ना दिया जाए तो स्किन सेल्स डेड होकर झड़ने लगती है और त्वचा एकदम सफेद नजर आने लगती है. ऐसा कई कारणों से होता है. जैसे, त्वचा में सीबम का कम बनना, ठंडी हवा द्वारा त्वचा की नमी को सोख लेना, गर्म पानी में नहाना, स्नान के बाद त्वचा पर तेल या लोशन ना लगाना. यानी स्किन के ड्राई होने के कई कारण हैं. अब बात यह आती है कि इस ड्राइनेस से बचा कैसे जाए, क्या सिर्फ तेल की मालिश करना या लोशन लगाना काफी रहेगा? डिटेल में यहां जानें...

सेब का सिरका (Apple Cide Vinegar)

  • सर्दी के मौसम में लगभग सभी लोग गुनगुने पानी से नहाते हैं, जो मौसम के कारण होने वाली ड्राइनेस को और अधिक बढ़ाता है. इस समस्या से बचने के लिए आप गुनगुने पानी की बाल्टी में एक से डेढ़ कप सेब का सिरका मिला लें. यदि आप बाथ टब में स्नान कर रहे हैं तो दो से तीन कप सिरका मिला और फिर स्नान करें.
  • सिरका युक्त पानी से स्नान करने के बाद आपको दोबारा सामान्य पानी से स्नान करने की जरूरत नहीं होती है. हो सके तो स्नान के बाद त्वचा को पोंछे नहीं बल्कि सूखने दें और हल्का सूखने पर ही त्वचा पर लोशन या ऑइल लगाना शुरू कर दें. 
  • आप हर दिन स्नान के पानी में सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं. यदि शरीर के किसी हिस्से में खुजली अधिक हो रही हो तो आप सेब के सिरके में रुई भिगोकर उस स्थान पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट बाद धो लें. समस्या ज्यादा हो तो आप इसे 30 मिनट के लिए भी लगा सकते हैं.


सरसों तेल है बहुत उपयोगी (Mustard Oil)

  • सर्दी के मौसम में त्वचा पर लगाने के लिए सरसों का तेल सबसे अधिक उपयोगी होता है. चेहरे और गर्दन को छोड़कर आप पूरे शरीर पर इस तेल से मालिश करें. आपको 24 घंटे के अंदर जब भी समय मिले मालिश करें.
  • यह भी बेहतर रहेगा कि आप नहाने के बाद इस तेल को लोशन की तरह शरीर पर लगाएं और फिर कपड़े पहनें. इससे ठंड का असर भी दूर होगा और त्वचा को मॉइश्चर भी मिल जाएगा. 
  • सरसों का तेल सर्दी के मौसम में त्वचा के लिए इसलिए अधिक उपयोगी होता है क्योंकि यह तेल त्वचा पर देर तक टिका रहता है. यदि आप रात को सोने से पहले इस तेल शरीर पर लोशन की तरह लगाकर हल्की मसाज करते हैं और फिर सोते हैं तो अगले दिन स्नान के बाद भी आपकी त्वचा रूखी नहीं होगी.
  • यही कारण है कि जब आप सर्दी के मौसम में हर दिन एक बार भी सरसों का तेल लगा लेते हैं तो पूरे दिन स्किन पर ड्राइनेस का असर नहीं होता. 
  • सरसों का तेल ऐंटिफंगल, ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री होती है. इसलिए खुजली, रैशेज, वुलन से एलर्जी और विंटर ऐक्ने जैसी समस्या से बचाता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जब घरेलू नुस्खे अपनाकर भगाया जा सकता है सिरदर्द तो गोलियां क्यों गटकनी? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget