एक्सप्लोरर

Acne Scars: इन चार प्रोडक्ट्स से नेचुरली पाएं एक्ने स्कार्स से मुक्ति, आज ही ट्राय करें ये टिप्स

Acne Scar Remdies: एक्ने को ट्रीट करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं. पर इन्हें नेचुरली भी ट्रीट किया जा सकता है. इसके लिए आपको ये रेमेडीज अपनाने की जरूरत है.

Treat Acne Scars Naturally: एक्ने के दाग एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर में लोग जूझते हैं. एक्ने जिस समय होते हैं, उस समय तो परेशनी खड़ी करते ही हैं, साथ ही बाद में भी निशान के रूप में दिक्कत देकर जाते हैं. ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि अच्छे से अच्छा प्रोडक्ट भी इनके ऊपर बेअसर होता है. अगर आप भी एक्ने के दागों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये चार आइटम ट्राय कर सकतो हैं. इनसे धीरे-धीरे लेकिन एक्ने के दाग खत्म होने में मदद मिलती है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल किसी भी तरह के दाग-धब्बे पर अच्छा काम करता है. यूं तो बाजार में कई तरह के एलोवेरा जेल मिलते हैं पर पेड़ से आने वाला ताजा जेल मिल जाए तो कहना ही क्या. इसके लिए आप पेड़ से एलोवेरा का डंठल तोड़ें और उसके कांटे निकाल दें. अब इसे छील लें ताकि जेल ऊपर दिखाई देने लगे. अपने साफ चेहरे पर इस जेल से धीरे-धीरे मसाज करें. पांच मिनट मसाज करके इसे यूं ही लगा छोड़ दें और आधे घंटे बाद सादे पानी से मुंह धो लें. इससे धीरे-धीरे आपका दाग हल्का पड़ने लगेगा.

ब्लैक सीड ऑयल

ये ऑयल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा. अगर नहीं मिलता है तो आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इस ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज होती हैं. इससे भी एक्ने के दाग धीरे-धीरे कम होते हैं. यही नहीं इसे लगाने से आपका पूरा चेहरा भी कुछ दिनों में साफ लगने लगेगा.

शहद लगाएं

शहद भी एक्ने में फायदा पहुंचाता है. इसके साथ भी यही रूल अप्लाई होता है कि मिलावट वाले शहद की जगह अगर नेचुरल हनी या ऑर्गेनिक हनी मिल जाए तो उसका इस्तेमाल करें. इसमें भी एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जो इंफेक्शन को भी आगे बढ़ने से रोकता है. आप शहद को सीधे स्कार पर अप्लाई कर सकते हैं. कुछ देर छोड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

रोज़हिप सीड ऑयल

ब्लैक सीड ऑयल की ही तरह रोज़हिप सीड ऑयल भी एक्ने स्कार्स पर अच्छा काम करता है. इसे सीधे स्किन पर अप्लाई किया जा सकता है. एक स्टडी में पता चला है कि ये एक्ने स्कार्स को ट्रीट करने में हेल्प करता है. इसे दिन में दो बार लगाएं और ये डिस्कलरेशन में भी काम करता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इस फेस पैक से चमकाएं चेहरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget