एक्सप्लोरर

Milk Boiling: उबालते वक्त अक्सर निकल जाता है दूध, ये तरीके आजमाए तो कभी नहीं होगी दिक्कत

Home Tips: क्या आप भी उबालते वक्त दूध निकलते की दिक्कत से परेशान हैं. ऐसे टिप्स जान लीजिए, जिससे दूध कभी नहीं फैलेगा.

किचन में काम करते-करते अक्सर ऐसा होता है कि आप दूध उबालने के लिए रखती हैं और वह निकल जाता है. ऐसे में दूध न सिर्फ गैस स्टोव पर फैलता है, बल्कि किचन के फ्लोर को भी गंदा कर देता है. इस गंदगी को साफ करने में भी पसीने छूट जाते हैं. आइए आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आपको भविष्य में कभी भी इस तरह की दिक्कत नहीं होगी.

हमेशा बड़ा बर्तन करें इस्तेमाल

अगर आप उबालते वक्त दूध को फैलने से बचाना चाहती हैं तो उसके लिए हमेशा बड़ा बर्तन इस्तेमाल करें. इससे उबलते वक्त दूध को एक्स्ट्रा स्पेस मिल जाता है और वह बाहर नहीं फैलता है. अगर आप छोटे बर्तन में दूध उबालती हैं तो दूध काफी तेजी से बाहर निकल आता है. ऐसे में आप जब भी दूध उबालें तो उसकी क्वांटिटी के हिसाब से बड़ा बर्तन ही इस्तेमाल करें.

लकड़ी का स्पैटुला भी आता है काम

क्या आपको पता है कि लकड़ी का स्पैटुला भी उबलते वक्त दूध को फैलने से रोकता है? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह ट्रिक काफी कारगर है और लगभग हर बार काम आती है. जब भी आप दूध उबालने जाएं तो बर्तन के ऊपर लकड़ी का स्पैटुला रख दें. इससे भाप की टॉप लेयर को तोड़ देता है और दूध बाहर नहीं फैलता. गौर करने वाली बात यह है कि कभी भी स्टील का स्पैटुला इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह गरम हो जाता है, जिसे पकड़ने में दिक्कत हो सकती है.

मक्खन की मदद से भी बचा सकते हैं दूध

उबलते हुए दूध को बर्तन से बाहर फैलने से बचाना चाहती हैं तो आप मक्खन यानी बटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. जब भी आप दूध उबालने जाएं, उससे पहले बर्तन के किनारों पर बटर लगा दें. इससे बर्तन के किनारे चिकने हो जाएंगे और दूध बाहर निकलकर नहीं फैलेगा. अगर आपके पास मक्खन नहीं है तो आप तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इससे दूध में तेल की स्मेल आने का डर रहता है.

डबल बॉयलर मैथड भी बेहद कारगर

आमतौर पर डबल बॉयलर मैथड को चॉकलेट पिघलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे दूध को भी उबाला जा सकता है. इसके लिए आप एक बड़ा बर्तन ले लीजिए और उसमें एक चौथाई पानी भर लीजिए. अब इस पानी को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दीजिए. जब पानी उबलने लगे, तब उसके ऊपर दूध वाला बर्तन रख दीजिए. इस तरीके से दूध उबलने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन दूध कभी भी बाहर नहीं फैलेगा.

यह भी पढ़ें: फर्नीचर दिखने लगा है गंदा तो भी नहीं रहेगा सिरदर्द, ये हैक्स करेंगे आपकी पूरी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget