एक्सप्लोरर

डायबिटीज मरीजों के लिए फ्रूट अच्छे हैं या फिर जूस?... ऐसे समझें, फिर नहीं उठेगा मन ये सवाल

खानपान में बदलाव ही इस बीमारी का सबसे बड़ा इलाज माना जाता है. इस दाैरान सबसे अ​धिक संशय की ​स्थिति डायबिटीज मरीज के मन में फलों को लेकर होती है.

डायबिटीज की प्राॅब्लम तेजी से बढ़ रही है. बुजुर्ग से लेकर युवा वर्ग और बच्चे तक इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. खानपान में बदलाव ही इस बीमारी का सबसे बड़ा इलाज माना जाता है. यानी ऐसे फूड का सेवन किया जाए, जिससे बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहे. लेकिन इस दाैरान सबसे अ​धिक संशय की ​स्थिति डायबिटीज मरीज के मन में फलों को  लेकर होती है. क्या फल खाना चाहिए या फिर इसका जूस डायबिटीज में अ​धिक कारगर है? आइए इसका जवाब जानते हैं...

क्या डायबिटीज मरीज को फल खाने चाहिए?

डायबिटीज मरीज को फल खाने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसे फल का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिनमें शुगर लेवल कम होता है. जिससे डायबिटीज मरीज की बाॅडी में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल बना रहे.

जूस पीना डायबिटीज में कितना अच्छा?

डाय​बिटीज मरीजों को हेल्थ एक्सपर्ट्स जूस की तुलना में फल खाने की सलाह देते हैं. इसे आसान शब्दों में इस तरह समझा जा सकता है कि अगर कोई सेब खाता है तो वह एक या दो सेब ही खा पाएगा. लेकिन जब जूस की बारी है तो एक गिलास जूस को तैयार करने के लिए भी कई सेब की आवश्यकता होगी. यानी चार से पांच सेब में एक गिलास जूस बन पाएगा. उसे भी एकबार में व्य​क्ति पी जाएगा. यानी फल खाने की तुलना में जूस से शरीर में अ​धिक मात्रा में शुगर पहुंची. इससे डायबिटीज मरीज की बाॅडी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का रिस्क हो जाता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की ओर से जूस से बचने की सलाह दी जाती है.

डाइट मैनेजमेंट जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल करने में डाइट अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में अपनी डाइट को लेकर अवेयर होने की जरूरत है. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो फूड ले रहे हैं, उससे बाॅडी में शुगर की मात्रा कितनी पहुंचेगी. ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल नहीं होने पर डाॅक्टर की सलाह के अनुसार डाइट प्लान को फाॅलो करना चाहिए.

काैन से फल खाने चाहिए?

डायबिटीज के मरीज जामुन, सेब, संतरे, आड़ू, कीवी जैसे फलों को खा सकते हैं. लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है. अगर बाॅडी मंे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल न हो तो डाॅक्टर की सलाह के अनुसार ही फलों का सेवन करना चाहिए. 

डायबिटीज के लक्षण

बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, अ​धिक भूख लगना, वजन घटना, थकान, आंखों से धुंधला दिखना, चोट लगने पर देर से घाव भरना, ​​स्किन में इंफेक्शन, शरीर का कांपना, पसीना आना, दिल की धड़कन का तेज होना, मूंछों में खुजली, जननांग में खुजली, इंफेक्शन होना. 

डायबिटीज के खतरे

हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, आई प्राॅब्लम, नर्व डैमेज, ​डाइजेशन में समस्या, वजन बढ़ना, एनर्जी की कमी, सेक्स प्राॅब्लम, जाॅइंट पेन, नींद की समस्याएं, तनाव, डिप्रेशन आदि समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: पैंक्रियाज शरीर के लिए कितना जरूरी... बिना इस ऑर्गन के कैसे कटती है लाइफ, जान लें सबकुछ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget