एक्सप्लोरर

वेजिटेरियन या फिर नॉनवेजिटेरियन, जिम जाने पर किसकी जल्दी बनती है बॉडी?

जिम जाकर बॉडी बनाने को लेकर लोगों में बड़ा कंफ्यूजन है. बहुत से लोगों का मानना है कि नॉन-वेज खाने वाले ही जिम में अच्छी बॉडी बना सकते हैं, जबकि कुछ वेज फूड्स को बेस्ट मानते हैं.

Veg vs Non Veg for Gym: जिम जाकर बॉडी बनाना हर फिटनेस लवर का सपना होता है. इसका क्रेज भी आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. कई लोग ऑफिस से सीधा जिम जा रहे हैं, मॉर्निंग में उठकर वेट लिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन जब बात डाइट की आती है, तो सबसे बड़ा सवाल उठता है कि वेज खाना खाकर बॉडी बन सकती है या फिर नॉनवेज खाने वाला ही असली बॉडीबिल्डर होता है.

कई लोगों को लगता है कि बिना चिकन, अंडा, मछली खाए बॉडी बन ही नहीं सकती है. वहीं कुछ लोग कहते हैं कि पनीर, दाल और सोया भी सुपरफूड हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी डाइट से बॉडी जल्दी और अच्छी बनती है.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

वेजिटेरियन डाइट

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ नॉनवेज खाने वाले ही नहीं वेज लोग भी जिम में तगड़ी बॉडी बना सकते हैं, बस जरूरत होती है सही प्रोटीन और न्यूट्रिशन की. बहुत से प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर भी आज पूरी तरह वेजिटेरियन हो चुके हैं. जिम जाने वाले वेज लोगों के लिए दाल, पनीर, टोफू, सोया चंक्स, नट्स, बीज और हरी सब्जियां वेज प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. इसके अलावा प्लांट-बेस्ड डाइट में फाइबर, विटामिन और एन्टीऑक्सीडेंट भी भरपूर होते हैं, जिससे रिकवरी फास्ट होती है.

नॉनवेजिटेरियन डाइट

नॉनवेज खाने वालों के पास सीधे एनिमल प्रोटीन का फायदा होता है, जैसे चिकन, अंडा, मछली. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एनिमल प्रोटीन जल्दी डाइजेस्ट होता है और इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड होते हैं. मांसपेशियों की ग्रोथ तेज होती है अगर डाइट बैलेंस्ड हो. लेकिन ज्यादा फ्राइड या ऑयली नॉनवेज खाने से पेट और हार्ट (Heart) की दिक्कतें भी हो सकती हैं.

जल्दी किसकी बॉडी बनती है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बॉडी वेज से भी उतनी ही बनती है, जितनी नॉनवेज से. फर्क सिर्फ डाइट (Diet) की क्वालिटी और जिम की मेहनत से पड़ता है. अगर प्रोटीन सही मात्रा में मिल रहा है और एक्सरसाइज रेगुलर हो रही है, तो आप किसी भी डाइट से बढ़िया बॉडी बना सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ प्रोटीन नहीं, बाकी न्यूट्रिशन जैसे कार्ब्स, फैट, विटामिन भी जरूरी हैं.

डाइट के साथ नींद और पानी भी उतना ही जरूरी है.

चाहे वेज हों या नॉनवेज प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाएं.

किसी भी डाइट को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जिम में हो रही है ये परेशानी तो समझ लें आने वाला है हार्ट अटैक, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget