एक्सप्लोरर

पैरों में छुपा हार्ट अटैक का अलार्म, इन संकेतों से करें इसकी पहचान

Heart Attack Sign in Feet: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं. कुछ लक्षण पैरों पर भी नजर आते हैं. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

Heart Attack Sign in Feet:  हार्ट अटैक होने के लक्षण सीने के दर्द, सांस फूलना या फिर चक्कर आने से होता है. ये लक्षण ज्यादातर लोगों को पता है और इसके जरिए कुछ लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि, हार्ट अटैक आया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आपके पैर हार्ट अटैक आने से पहले सर्तक करते हैं. यानी पैरों में दिखने वाले कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपको बड़े खतरे से आगाह कर सकते हैं. जरूरत है सिर्फ इसे पहचानने की और सही समय पर इलाज करने की...

पैरों में सूजन

अगर आपके पैरों में बिना वजह सूजन आ रही है, खासकर टखनों या पंजों में, तो इसे हल्के में न लें. कई लोग इसे सिर्फ थकान या गर्मी का असर मानकर टाल देते हैं, लेकिन अगर ये सूजन रोज की आदत बन जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

पैरों में ठंडक और रंग बदलना

अगर आपके पैरों में अचानक ठंडक महसूस हो या उनका रंग नीला या हल्का बैंगनी हो जाए, तो ये ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत का संकेत हो सकता है. इसे नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है.

पैरों में दर्द या ऐंठन

चलते समय अगर आपके पैरों में दर्द या ऐंठन महसूस होती है और आराम करने पर ठीक हो जाती है तो किसी तरह की दिक्कत नहीं है. लेकिन ये समस्या ज़्यादातर बार-बार देखने को मिलती है तो आपको जल्द से जल्द सतर्क हो जाना चाहिए.

ये भी पढ़े- इन कारणों से बच्चों को हो सकती है दिल की बीमारी, समय रहते हो जाएं सतर्क

नाखूनों और त्वचा में बदलाव दिखना

अगर आपके पैर के नाखून मोटे, पीले पड़ने लगे हैं या त्वचा सूखी और खुरदुरी हो गई है, तो यह कुछ न कुछ हार्ट अटैक का ही संकेत है. दिल की गड़बड़ी के कारण पैरों तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, जिससे ये बदलाव आते हैं.

पैरों में सुन्नपन या झुनझुनाहट

अगर अक्सर आपके पैरों में सुन्नपन, झुनझुनाहट या सुई चुभने जैसा अहसास होता है, तो यह नर्व डैमेज का लक्षण हो सकता है, जिसे अनदेखा करना ठीक नहीं है.

पैरों के ये छोटे संकेत आपका दिल बचा सकते हैं. बशर्ते आप इन्हें समय रहते पहचान लें, याद रखिए, शरीर हमेशा संकेत देता है, जरूरत है हमें सतर्क रहने की, अपने पैरों की सुनें और दिल की हिफाजत करने से पीछे न हटें.

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget