एक्सप्लोरर

चेहरे पर दिखाई दे ये लक्षण तो समझ जाएं आने वाला है हार्ट अटैक, फौरन भागें डॉक्टर के पास

Heart Attack Signs : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं. कुछ संकेत चेहरे के आसपास दिखाई देते हैं. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

Heart Attack Signs : हमारा शरीर जब किसी गंभीर बीमारी की ओर बढ़ रहा होता है, तो वह समय रहते कुछ संकेत देने लगता है, इन्हीं में से एक है हार्ट अटैक. आमतौर पर हम हार्ट अटैक को सीने में तेज दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों से जोड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका संकेत आपके चेहरे से भी मिल सकता है?

जी हां, हार्ट अटैक आने से पहले चेहरे पर कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो जान बचाई जा सकती है. आइए जानते हैं चेहरे पर दिखने वाले हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं?

चेहरे पर ठंडा पसीना आना

अगर बिना किसी वजह के चेहरे पर बार-बार ठंडा पसीना आ रहा है, तो यह दिल की परेशानी का संकेत हो सकता है. हार्ट अटैक से पहले शरीर में ऑक्सीजन की कमी और तनाव के कारण यह लक्षण उभरता है. ऐसे में यह सामान्य लक्षण नहीं, बल्कि एक चेतावनी है.

जबड़े या ठुड्डी में दर्द

हार्ट अटैक के दौरान दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता. यह दर्द जबड़े, गर्दन, ठुड्डी और यहां तक कि कान तक भी फैल सकता है. खासकर अगर यह दर्द अचानक हो और किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान बढ़ जाए, तो यह हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.

चेहरे पर सूजन या भारीपन

चेहरे पर अचानक सूजन आना, मुख्य रूप से गाल या आंखों के नीचे, ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट का परिणाम हो सकता है. जब दिल सही से खून पंप नहीं कर पाता, तो इसका असर चेहरे पर दिख सकता है.

ये भी पढ़ें- पुरुषों के लिए खजूर और दूध है बेस्ट, इस समय खाने से दूर होंगी कई परेशानियां

स्किन का रंग फीका या नीला पड़ना

ऑक्सीजन की कमी के कारण स्किन मुख्य रूप से होंठ और आंखों के आसपास की स्किन पीली या नीली दिखने लगती है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में सायनोसिस कहते हैं. यह बेहद गंभीर संकेत है और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

थकावट के साथ चेहरा ढीला पड़ जाना

अगर चेहरा अचानक थका हुआ, फीका और ढीला-सा दिखे और इसके साथ पूरे शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो यह दिल की गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकता है. शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने पर यह लक्षण उभरते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
Brain Fog Symptoms: 30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget