एक्सप्लोरर

Pasta खाकर भी तेजी से वजन कम कर सकते हैं आप, बस बनाने के तरीके में करना होगा ये मामूली बदलाव

सही तरीके से बनाया जाए तो पास्ता आपके टेस्ट के साथ वजन कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.चलिए जानते हैं पास्ता जैसी डिश को भी हेल्दी और वेट लॉस के लिए कारगर बनाने वाले टिप्स के बारे में.

How To Loose Weight Eating Pasta: पास्ता (pasta )इटेलियन डिश है जो खाने में काफी लजीज होती है. लेकिन वेट लॉस ( weight loss)करना चाह रहे लोग इससे दूर भागते हैं. दरअसल पास्ता को जंक फूड की श्रेणी में रखा जाता है और इसमें पाए जाने वाले ढेर सारे कार्बोहाइड्रेट के चलते इसे वेट लॉस के लिए बुरा बताया जाता है. देखा जाए तो सिंपल तरीके से बनाया गया पास्ता अपने पनीर और प्रोसेस्ड मसालों की वजह से वेट गेन की वजह बन जाता है. लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही पास्ता आपके लिए टेस्ट के साथ साथ वजन कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. चलिए आज जानते हैं पास्ता जैसी डिश को भी हैल्दी और वेट लॉस के लिए कारगर बनाने वाले टिप्स के बारे में. 
 
साबुत अनाज वाला पास्ता कुक करें  
जब भी पास्ता खाने का मन करे तो साबुत अनाज वाला पास्ता चूज करें. आपको बता दें कि सामान्य पास्ता के मुकाबले होल वीट यानी साबुत अनाज वाले पास्ता में ज्यादा फाइबर होता है. आप मिलेट पास्ता यानी ज्वार का पास्ता भी बना सकते हैं और पास्ता आपके वेट को कंट्रोल करने में काफी मदद करेगा. 
 
पास्ता में मक्खन और चीज ना डालें 
अगर वेट लॉस के लिए पास्ता बना रहे हैं तो कोशिश करें कि कम से कम या भी ना के बराबर चीज और मक्खन डालें. इससे आपका पास्ता वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार नहीं माना जाएगा. चीज और मक्खन में काफी कैलोरी होती है जिससे वजन बढ़ सकता है. अगर चीज डालनी है तो ऊपर से थोड़ा सा  बुरक दें. इससे स्वाद भी आ जाएगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसकी बजाय आप पास्ता में सफेद वाइन मिला सकते हैं. 
 
पास्ता में एड करें ढेर सारी सब्जियां 
पास्ता को हेल्दी बनाना है तो आप इसमें ढेर सारी मनपसंद सब्जियां मिला सकते हैं. इससे आपकी सेहत को फायदा पहुंचेगा. इसमें आप 2.1 के अनुपात में सब्जियां मिलाएं यानी 2 हिस्सा सब्जियों का और 1 हिस्सा पास्ता का. इससे आपका वेट भी कंट्रोल में रहेगा और पास्ता खाने से आपकी सेहत भी सुधर जाएगी क्योंकि सब्जियां हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हैं. 
 
बेहद कम तेल में बनाएं पास्ता 
पास्ता बनाते वक्त इसमें डाले जाने वाले तेल का भी ध्यान रखें. अगर आप ऑलिव ऑयल यूज कर रहे हैं तो इसे बेहद कम और संतुलित मात्रा में डालें. इसकी बजाय आप कोल्ड कंप्रेस्ड ऑलिव ऑयल यूज करेंगे तो आपकी सेहत को इसका ज्यादा फायदा पहुंचेगा. इससे आपका पास्ता पचने में काफी आसानी होगी. 
 
पास्ता में प्रोटीन का भी रखें सही इनटेक 
पास्ता बना रहे हैं तो प्रोटीन भी जरूरी है. पास्ता में एक चौथाई प्रोटीन का इनटेक होना चाहिए. इसके लिए बीन्स, चिकन और फ्रेश फिश जैसे साल्मन फिश का यूज कर सकते हैं. इससे आपको भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा और कैलोरी भी कम इनटेक होगी.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget