एक्सप्लोरर

सोने से पहले नहाना कितना सही? क्या सर्दियों में भी है जरुरी, जानें 

कुछ लोगों को अपने ये बात कहते हुए सुना होगा कि सोने से पहले स्नान करने से नींद अच्छी आती है. आइए जानते सोने से पहले नहाना कितना फायदेमंद है.

हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत अलग-अलग तरीके से करता है, ठीक इसी तरह हर व्यक्ति अपने दिन को भी अलग-अलग तरीके से समाप्त करता है. कुछ लोग बिस्तर पर जाने से पहले किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, कुछ गाने तो कुछ स्नान करना पसंद करते हैं. अक्सर घर परिवार में लोग ये बात कहते हैं कि सोने से पहले नहाना चाहिए इससे नींद अच्छी आती है. क्या वाकई में ये बात सच है. आइए जानते हैं इस बारे में

विशेषज्ञों की मानें, तो सोने से पहले नहाना शरीर के लिए फायदेमंद है और इससे अच्छी नींद आती है. न्यूरो स्पेशलिस्ट विपुल गुप्ता ने बताया कि कई अध्ययनों से ये बात पता लगती है की सोने से पहले नहाने से न केवल नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है बल्कि, इसके कई अन्य लाभ भी हैं. सबसे पहले जानिए कि सोने से पहले नहाने से शरीर को क्या फायदा होता है.

फायदे

पूरे दिन की थकान कम हो जाती है

शरीर में खून का बहाव बढ़ता है 

नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है 

त्वचा पर मुंहासे और एलर्जी कम होती है क्योंकि नहाने के दौरान विभिन्न प्रकार के कण, गंदगी, पसीना और तेल आदि निकल जाते हैं. यदि कोई व्यक्ति नहीं नहाता है तो ये पोर्स में मिल सकते हैं और त्वचा में जलन पैदा करते हैं फिर मुंहासे होने लगते हैं.

शरीर और पूरे मस्तिष्क को इससे आराम मिलता है


सर्दियों में भी नहाना जरूरी?

विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों में भी रोज रात को सोने से पहले नहाना फायदेमंद है. हालांकि इसके लिए पानी न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा.  सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए और नहाने के बाद सिर को अच्छे से साफ करना चाहिए जिससे अच्छी नींद आए. यदि सर गीला रहेगा तो आपको सिर दर्द और बेचैनी हो सकती है. इसलिए नहाने के बाद सर को अच्छे से साफ कर लें और फिर सोए.

नहाने में पानी के तापमान की क्या है भूमिका

डॉ गुप्ता ने बताया कि नहाने के पानी का टेंपरेचर मौसम पर निर्भर करता है. कुछ लोग गर्म पानी में स्नान करना पसंद करते हैं जबकि, कुछ ठंडे में. उन्होंने बताया कि कुछ समय तक गर्म पानी में स्नान करना सर्दियों के मौसम में बेहतर होता है क्योंकि ये शरीर की थकान मिटाता है. साथ ही मांसपेशियों में हो रहे दर्द से भी छुटकारा दिलाता है. अक्सर ठंड के मौसम में लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है. गर्म पानी से नहाने पर मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे अच्छी नींद आती है. वही, डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि गर्मियों के दौरान ठंडे पानी में नहाने से ये लोगों के दिमाग और शरीर को आराम देता है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति गर्म और ठंडे दोनों पानी से स्नान कर सकता है क्योंकि दोनों के अलग अलग फायदे हैं और हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और निश्चित आदत के अनुकूल हो जाता है.

क्या सोने से पहले नहाने का है कोई निश्चित समय?

बता दें सोने से पहले नहाने का कोई निश्चित समय नहीं है. लेकिन, विशेषज्ञ बताते हैं कि सोने से 1 से 2 घंटे पहले नहाना शरीर के लिए अच्छा है. डॉ गुप्ता ने बताया कि सोने से पहले नहाना फायदेमंद हो सकता है और यह शरीर के तापमान को भी बैलेंस करता है. हालांकि हर किसी को सोने से पहले नहाने की सलाह नहीं दी जाती है. डॉ गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को बिस्तर पर जाने से पहले हर रात स्नान करने से बचना चाहिए. ऐसे लोग दो-तीन दिनों में रात में एक बार नहा सकते हैं. ध्यान रखें, कभी भी अत्यधिक ठंडे पानी या अत्यधिक दिन गर्म पानी में स्नान न करें क्योंकि इससे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़े:

सर्दियों में रोटी के बजाय मडुवे की रोटी खाना कितना है फायदेमंद, जानें क्या हैं स्वास्थ्य लाभ

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bad Cholesterol: दवाइयों का झंझट होगा खत्म, सिर्फ जीन थैरेपी से होगा बैड कोलेस्ट्रॉल का वन टाइम इलाज
दवाइयों का झंझट होगा खत्म, सिर्फ जीन थैरेपी से होगा बैड कोलेस्ट्रॉल का वन टाइम इलाज
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Foods To Avoid During Nautapa: बर्गर-पिज्जा से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक.. नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है उल्टा असर
बर्गर-पिज्जा से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक.. नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है उल्टा असर
AC Side Effects: AC बन रहा जानलेवा! गर्मी सहन करने की शक्ति धीरे धीरे खो रहा इंसान, डरा देगा सच
AC बन रहा जानलेवा! गर्मी सहन करने की शक्ति धीरे धीरे खो रहा इंसान, डरा देगा सच

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget