एक्सप्लोरर

स्वाइन फ्लू का कहर! 600 मौत, 12,500 मामले आए सामने

स्वाइन फ्लू के कहर के कारण इस साल अब तक देश में 600 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,500 मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: स्वाइन फ्लू के कहर के कारण इस साल अब तक देश में 600 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,500 मामले सामने आए हैं. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा स्वाइन फ्लू का खतरा फैला है जहां अब तक 284 मौतें हो चुकी हैं वही गुजरात में 75, केरला में 63 और राजस्थान में 59. दिल्ली में 9 जुलाई तक स्वाइन फ्लू के 241 मामले पॉजिटिव निकले है और 4 लोगों की मौत बताई जा रही है लेकिन डॉक्टर के मुताबिक लोगों के मरने की संख्या ज्यादा हो सकती है. हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल डॉ. जगदीश प्रसाद का कहना है कि हॉस्पिटल में लोग देर से इलाज करवाने आते हैं जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर ही टैमीफ्लू दवाई मरीजों को दी जाए तो बहुत से लोगों की जान बच सकती है. डॉक्टरों के मुताबिक, H1N1, वायरस जिससे स्वाइन फ्लू बीमारी होती है, में अब परिवर्तन आएं हैं क्योंकि पहले ये सुअर से इंसानो में फैलता था लेकिन अब ये इंसानों से इंसानों में भी फैलता है. डॉ. जगदीश ने कहा कि महाराष्ट्र में असेंट्रल रैपिड रिस्पॉन्स टीम को छानबीन के लिए तैनात किया गया है ताकि स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे का पता लगा सकें और साथ ही सरकार ने टैमीफ्लू को 'शेड्यूल H1' के अंदर दाल दिया है जिससे ये दवाई अब सारे लाइसेंस्ड कैमिस्ट पर डॉक्टर की प्रीस्क्रिप्शन पर मिलेगी. ये ड्रग पहले 'शेड्यूल X' के अंदर थी जिससे ये कुछ ही कैमिस्ट पर मिलती थी. वैसे तो आमतौर पर स्वाइन फ्लू वायरस मॉनसून सीजन में दिखने को मिलता है लेकिन जून से ही इतने मामले देखने को मिले है. अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. सुरंजित चटर्जी का कहना है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी और नेशनल इंस्टीट्यूट सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल को स्वाइन फ्लू के तेज गति से बढ़ते मामलों को लेकर छानबीन करनी चाहिए और स्वाइन फ्लू के एक साल में दिखने वाले विशेष लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए ताकि समय रहते इलाज हो सकें और लोगों की जान बच सकें. डॉक्टर्स का कहना है कि स्वाइन फ्लू फैलने वाली रेस्पि‍रेटरी डिजीज़ है जो वायरस के टाइप A स्ट्रेन से होता है. वायरस शरीर में दूषित सांस लेने से और गंदे हाथ,आंख, मुंह या नाक पर लगाने से हो सकता है. स्वाइन फ्लू के लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते है लेकिन इसका इफेक्ट बहुत ज्यादा होता है और मरीज को तेज बुखार, गला खराब, सुस्त जैसा लगता है. कुछ मरीजों को जी मिचलाना जैसे और डायरिया के लक्षण भी महसूस होते है और गंभीर मामलों में निमोनिया या ऑर्गन फेल्योर होने की आंशका हो सकती है. ऐसे में हाइजीन रखना बहुत जरूरी है. बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए. कुछ भी खाने से पहले हैंडवॉश जरूर करें. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget