एक्सप्लोरर

Overhydration: बहुत ज्यादा पानी पीने से होता है ओवरहाइड्रेशन, ऐसे समझें शरीर के संकेत

लिक्विड डायट का सेवन और तरल पदार्थ अगर अधिक मात्रा में लिए जाएं, तब भी शरीर को नुकसान होता है. ये फायदा पहुंचाने की जगह शरीर को हानि पहुंचाने लगते हैं.

Liquid Diet: आपने यह बात जरूर सुनी होगी और खुद भी अनुभव किया होगा कि दुनिया में किसी एक या दो तरह के लोग नहीं होते. बल्कि हर इंसान का अपना अलग ही अंदाज होता है. यह बात सिर्फ कपड़े या खाना पसंद करने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि जीवन जीने के तरीके से भी जुड़ी है. अगर अपना खुद का ध्यान रखने की बात करें तो कुछ लोग इसलिए परेशान होते हैं क्योंकि वे अपना ध्यान नहीं रखते. जबकि कुछ लोगों को इसलिए समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे अपना आवश्यकता से कहीं अधिक ध्यान रखते हैं. यह स्थिति भी शरीर को नुकसान देने वाली होती है.

पानी पीने की बात ही लें

गर्मी के मौसम में पानी शरीर के लिए बहुत अधिक जरूरी हो जाता है. पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ जैसे, दूध, लस्सी, छाछ, शरबत इत्यादि का सेवन भी करना चाहिए ताकि शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते रहे. लेकिन कुछ लोग इतना कम पानी पीते हैं इतनी कम लिक्विड डायट लेते हैं कि उन्हें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है. 

त्वचा में रूखापन, सांसों से दुर्गंध आना, मुंह सूखना, एसिडिटी इत्यादि समस्याएं होने पर डॉक्टर्स इन्हें अधिक लिक्विड लेने की सलाह देते हैं. तो दूसरी तरफ ऐसे लोग होते हैं, जो इतना अधिक पानी पीते हैं कि डॉक्टर्स को इन्हें अधिक पानी ना पीने की सलाह देनी पड़ती है. क्योंकि इन लोगों को ये समस्याएं होने लगती हैं...

  • जी मिचलाना
  • उल्टी आना
  • सिर में दर्द रहना
  • ब्लड प्रेशर कम होना
  • एनर्जी की कमी महसूस होना
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • मांसपेशियों में अकड़न
  • बेचैनी बनी रहना
  • मूड खराब रहना

अगर आपको इस तरह की समस्याएं हो रही हैं और आपको लगता है कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में फ्लूइड और लिक्विड ले रहे हैं तो यह देखने की जरूरत है कि कहीं आप ओवर हाइड्रेशन तो नहीं कर रहे हैं. यानी शरीर को जरूरत से ज्यादा तरल पदार्थ देना.

ऐसे कंट्रोल करें अपनी आदत

  • आप जितना भी पानी पीते हैं, उसकी मात्रा पर गौर करें. आमतौर पर 3 से 4 लीटर लिक्विड लेने पर शरीर में किसी तरह की समस्या नहीं होती है. ये दिक्कतें तभी होती हैं, जब आप 8 लीटर या इससे अधिक तरल पदार्थ लेते हैं.
  • आप पानी की मात्रा को सीमित करके नारियल पानी, नींबू पानी, शरबत और सूप इत्यादि की मात्रा को बनाए रख सकते हैं. ये सभी लिक्विड डायट का ही हिस्सा हैं, इसलिए जब अपनी लिक्विड डायट को काउंट करें तो इन चीजों को भी शामिल करें. इससे आपको अपनी लिक्विड डायट की सही मात्रा पता चलेगी.
  • आप जो दिनभर में तीन से चार लीटर लिक्विड डायट लें, उसमें सूप, शरबत इत्यादि को भी काउंट करें.
  • चाय, कॉफी और कैफीन से बनी दूसरी ड्रिंक्स को लिक्विड डायट से अलग रखना बेहतर होता है. क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को दूर नहीं करतीं बल्कि शरीर से पानी अधिक मात्रा में बाहर निकालने का काम करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले होने वाली बेचैनी को दूर करने के लिए अपनाएं 5 आसान टिप्स 

यह भी पढ़ें: कभी-कभी बर्फ के पानी से नहाने के फायदे, जानें विधि 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget