एक्सप्लोरर

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में क्यों आते हैं हार्ट अटैक, क्या कहते हैं डॉक्टर?

Heart Attack Risk: पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा क्यों होता है. जानें डॉक्टर की राय, हार्मोनल डिफरेंस, तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़ी अहम वजह.

Heart Attack Risk: कई रिसर्च बताती हैं कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक होती है. इसका कारण केवल जीवनशैली ही नहीं, बल्कि हार्मोनल डिफरेंस, तनाव और खानपान भी है. इस पर डॉक्टरों की राय भी काफी स्पष्ट है.

डॉ. शालिनी सिंह बताती हैं कि पुरुषों में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि उनके शरीर में Estrogen Hormone का स्तर नहीं होता. यह हार्मोन महिलाओं में पाया जाता है, जो उन्हें हार्ट डिजीज से कुछ हद तक बचाता है. यही वजह है कि महिलाओं में 45 साल की उम्र के बाद, जब हार्मोनल बदलाव होते हैं, तब हार्ट प्रॉब्लम बढ़ने लगती है.े

ये भी पढ़े- जीएसटी कटौती से कितना सस्ता हो जाएगा कैंसर का इलाज, जानें कीमोथेरेपी से दवाओं तक कितना आएगा खर्च?

तनाव और हार्ट अटैक का रिश्ता

पुरुषों की जीवनशैली अक्सर ज्यादा तनावपूर्ण (Stressful) होती है. नौकरी का प्रेशर, आर्थिक जिम्मेदारियां और कम नींद का सीधा असर दिल पर पड़ता है. कई स्टडीज में पाया गया है कि पुरुषों में High Blood Pressure, Diabetes और Cholesterol की समस्या जल्दी विकसित होती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

धूम्रपान और शराब की आदत

डॉक्टरों का कहना है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में धूम्रपान और शराब की आदत ज्यादा होती है. यह दोनों ही फैक्टर्स हार्ट की धमनियों को कमजोर बनाते हैं और ब्लॉकेज का रिस्क बढ़ा देते हैं. इसी कारण पुरुष कम उम्र में हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं.

खानपान और मोटापा

आजकल फास्ट फूड और अनियमित डाइट पुरुषों में ज्यादा कॉमन है। ऑयली खाने से वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे Obesity की समस्या होती है. मोटापा अपने आप में हार्ट डिजीज का बड़ा कारण माना जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से हार्ट की हेल्थ बेहतर रखी जा सकती है.

हार्ट अटैक से बचाव कैसे करें?

पुरुषों को चाहिए कि वे समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहें. साथ ही धूम्रपान से दूरी, संतुलित आहार, योग और मेडिटेशन जैसी आदतें अपनाकर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है.

पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा महिलाओं से ज्यादा है, लेकिन अच्छी जीवनशैली और समय रहते जांच करवाने से इस रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है. डॉक्टरों का मानना है कि आज से ही अपने दिल का ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ दिल ही खुशहाल जिंदगी की असली चाबी है.

इसे भी पढ़ें- 6 साल की उम्र में मोटापा और 10 साल की उम्र में डायबिटीज, छोटे-छोटे बच्चों को क्यों हो रहीं लाइफस्टाइल वाली बीमारियां?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget