एक्सप्लोरर

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे मनोज कुमार, जानें क्या होते हैं लक्षण और कैसे करें बचाव

Manoj Kumar Death Reason : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का आज सुबह निधन हो गया. आइए जानते हैं किन कारणों से हुआ उनका निधन?

Manoj Kumar Death Reason : बॉलीवुड मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में 4 अप्रैल 2025 को निधन हो गया. भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मनोज कुमार अपने देशभक्ति फिल्मों के लिए काफी जाने जाते थे. उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमें में डूबा है. वहीं, उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उनके निधन का कारण सीवियर हार्ट अटैक बताया जा रहा है. हालांकि, परिवार की ओर से उनके स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.  

कैसे हुई मनोज कुमार की मौत?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उनकी मृत्यु सीवियर हार्ट अटैक के कारण हुई थी. बताया जा रहा है कि उन्हें तीव्र मायोकार्डियल इंफार्क्शन की वजह से कार्डियोजेनिक शॉक हुआ था. अपने निधन से कुछ महीने पहले  मनोज कुमार डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से भी जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा और वे अधिक बीमार हो गए. 

ये भी पढ़ें - इन 5 हिस्सों में दर्द थायराइड की ओर करता है इशारा, तुरंत करा लें ब्लड टेस्ट

सीवियर हार्ट अटैक से पहले के लक्षण क्या हैं?

ध्यान रखें कि अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग है या फिर हार्ट से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें सीवियर हार्ट अटैक का खतरा रहता है. इसलिए उनके लक्षणों पर ध्यान जरूर दें. आइए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले के लक्षण क्या हैं?

सीने में दर्द या दबाव जैसा महसूस होना

  • काफी ज्यादा  थकान होना
  • दिल की धड़कन तेज होना, चक्कर आना या अचानक घबराहट महसूस होना.
  • बिना किसी मेहनत के ठंडा, चिपचिपा पसीना आना 
  • अपच जैसा महसूस होना, पेट में भारीपन या गैस की तरह का लक्षण दिखना, इत्यादि.

ये भी पढ़ें - सोने से पहले 1 घंटा मोबाइल देखना उड़ा सकता है आपकी नींद, जानिए क्या कहती है रिसर्च

ध्यान रखें कि महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में ये लक्षण अलग भी हो सकते हैं या हल्के हो सकते हैं. कई बार लोग गैस, थकावट जैसी परेशानी को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जो काफी गंभीर रूप ले सकता है.

घर में बुजुर्गों के दिल की सेहत का कैसे रखें ध्यान?

अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग है, तो उनके दिल की सेहत का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ दिल के कार्य करने की क्षमताकम हो जाती है, जिसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा  बढ़ जाता है.  लेकिन अगर सही लाइफस्टाइल और देखभाल अपनाई जाए, तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है.

  • अपने घर के बुजुर्गों को संतुलित आहार दें, उनके डाइट में कम तेल, कम नमक और कम चीनी वाली चीजें शामिल करें. अधिक से अधिक फल, सब्जियों और साबुत अनाज खिलाएं. 
  • रोजाना 20-30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज कराएं, इसमें वॉकिंग, योग, प्राणायाम, स्ट्रेचिंग शामिल किया जा सकता है.
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करवाएं. दवा समय पर दें और नियमित चेकअप कराते रहें.
  • बुजुर्गों को रोजाना 6-8 घंटे की नींद जरूरी है. इसके साथ ही दोपहर में हल्का आराम भी दिल को राहत देता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget