एक्सप्लोरर

अरहर की दाल या फिर मूंग की दाल... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन?

मूंग की दाल और उड़द की दाल की तुलना करें तो मूंग की दाल प्रोटीन के साथ साथ सेहत को ढेर सारे मिनिरल्स भी देती है और आयुर्वेद भी इसे बेस्ट मानता है.

Moong vs Urad Dal: दाल चावल और रोटी को भारत का मेन मील माना गया है. हर घर में रोज ही दाल जरूर बनती है क्योंकि दाल प्रोटीन का भंडार मानी जाती है. कुछ लोग मूंग की दाल ज्यादा खाते हैं तो  कुछ लोग मसूर, अरहर और उड़द पर फोकस करते हैं. देसी घी का तड़का लगाकर बनाई गई दाल सेहत के लिए काफी फायदा करती है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं,उनके लिए दाल प्रोटीन का एक खास सोर्स मानी जाती है. लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज होते हैं कि किस दाल में ज्यादा प्रोटीन होता है. कुछ लोग मूंग की दाल को प्रोटीन का भंडार मानते हैं तो कुछ लोगों की नजर में उड़द की दाल प्रोटीन का शानदार सोर्स है. चलिए जानते हैं कि किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. 
 
किस दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन  
डॉक्टर कहते हैं कि पीली मूंग की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. 100 ग्राम पीली मूंग की दाल में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.आपको बता दें कि प्रोटीन के साथ साथ फाइबर,आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, लेक्टिन और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मूंग की दाल शरीर को डेवलप करने में काफी जरूरी कही जाती है. इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है, मांसपेशियों को ताकत मिलती है और वजन भी कंट्रोल रहता है.
 
मूंगदाल के ढेर सारे फायदे 
मूंग दाल खाने से मधुमेह में भी आराम मिलता है.मूंग की दाल बाकी सारी दालों की तुलना में पाचन में सबसे हल्की कही जाती है और इसलिए डॉक्टर मूंग की दाल खाने की सलाह देते हैं. मूंग की दाल से पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे ब्लोटिंग,गैस, अपच, पेट में जलन आदि की परेशानियां दूर होती हैं और इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है.चूंकि मूंग की दाल तासीर में ठंडी होती है इसलिए ये पेट को काफी फायदा करती है. 
 
उड़द की दाल में कितना प्रोटीन होता है 
दूसरी तरफ उड़द की दाल की बात करें तो इसमें भी खूब सारा प्रोटीन होता है. 100 ग्राम उड़द की दाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है और इससे 350 कैलोरी मिलती है. उड़द की दाल को अक्सर दाल मखनी बनाने के लिए यूज किया जाता है. फैट और कैलोरी के मामले में ये दाल काफी फायदा करती है. इस दाल में प्रोटीन के साथ साथ ढेर सारा विटामिन बी 3 होता है. लेकिन जिन लोगों को गैस की परेशानी होती है, उनके लिए उड़द की दाल कभी कभी नुकसान कर जाती है. आयुर्वेद में कहा गया है कि वात, पित्त और वायु के शिकार लोगो को उड़द की दाल कम खानी चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget