एक्सप्लोरर

नहीं जानते होंगे रोजाना साइकिल चलाने के ये जबरदस्त फायदे...आज ही से कर लें रूटीन में शामिल

Benefits Of Cycling: साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और तो और आप कई बड़ी बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं

Benefits Of Cycling: बचपन में आप सभी ने साइकिल तो खूब चलाई होगी. स्कूल जाने के लिए या छोटे-मोटे काम करने के लिए, बाजार वगैरह जाना हो तो साइकिल बेस्ट ऑप्शन हुआ करता था. लेकिन इस जमाने में लोग थोड़ी दूर के लिए मोटर गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, यही सब कारण है की लोग बीमार हो रहे है. हालांक की अभी भी आप साइकिल चलाना जारी रखते हैं तो आप को कई फायदे मिल सकते हैं. साइकिल चलाने से पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है. ये एक बेहतर एक्टिविटी साबित हो सकती है. आइए जानते हैं साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं

दिल के लिए फायदेमंद- साइकिलिंग करने से दिल को काफी फायदा पहुंचता है. साइकिलिंग के दौरान दिल की धड़कन तेज होती है, जो एक तरह से दिल के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज है. अध्ययनों के मुताबिक साइकिल चलाने जैसी गतिविधि से हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधी जोखिम कम किया जा सकता है. शोध में पाया गया है कि जो लोग कोई काम नहीं करते हैं उनकी तुलना में साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटी में भाग लेने वाले लोगों का हृदय बेहतर तरीके से काम करता है.

वजन घटाने में मददगार- अगर कोई वजन घटाने की कोशिश कर रहा है तो उसके लिए भी साइकिलिंग बहुत मददगार साबित हो सकता है. ये कैलोरी बर्न करने में मददगार साबित हो सकता है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि साइकिलिंग के साथ-साथ संतुलित खानपान भी होना चाहिए.

मांसपेशियां को मजबूती- साइकिलिंग के दौरान लगातार पैरों से ही पैडलिंग की जाती है इस दौरान पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में गतिविधि करता है. इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है. ये शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाता है.

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करे- साइकिलिंग करने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है. डॉक्टर्स के मुताबिक साइकिल चलाने वाले को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है. इसके अलावा आपको बाउल कैंसर का भी खतरा कम हो सकता है. हालांकि ध्यान रहे कि जो लोग पहले से कैंसर के मरीज हैं उन्हें डॉक्टर के इलाज की जरूरत होती है.

मानसिक तनाव में आराम- अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो भी साइकिल चलाना चाहिए, साइकिल चलाने के दौरान एरोबिक व्यायाम की गतिविधियां होती है. ये गतिविधियां मन की स्थिति में बदलाव लाकर मस्तिष्क में खून का प्रभाव बेहतर बना सकती है, जो तनाव की प्रक्रिया को कम कर सकते हैं. इससे डिप्रेशन और चिंता के लक्षण भी कम करने में मदद मिल सकती है.

इंधन का बचाव- सबसे आखिरी और जरूरी बात ये है कि साइकिल चलाने से आपका इंधन बचता है इससे आपकी जेब पर भी कम असर पड़ता है और वातावरण भी ठीक रहता है. आजकल लोग थोड़ी दूरी तय करने के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं ऐसा आपको नहीं करना चाहिए अगर आप आसपास की जगह जा रहे हैं तो साइकिल का इस्तेमाल करें

ये भी पढ़ें: वजन घटाने के चक्कर में सिर्फ फल-सब्जी खा रहे हैं? एक बार ये भी जान लें इसका बॉडी पर क्या असर हो रहा है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget