एक्सप्लोरर
हैदराबाद में रूबेला वैक्सीन से 4 बच्चे हुए बीमार!
हाल ही में हैदराबाद में बच्चों को रूबेला वैक्सीन दी जा रही थी जिसके कारण 4 बच्चे बीमार पड़ गए.

DEMO PIC
नई दिल्ली: हाल ही में हैदराबाद में बच्चों को रूबेला वैक्सीन दी जा रही थी जिसके कारण 4 बच्चे बीमार पड़ गए. दरअसल, सुल्तान शाही स्कूल के ओल्ड सिटी में चार बच्चों को मीसल्स रूबेला वैक्सीन देने के बाद रैशिस, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया और आधे दिन के लिए ऑब्सर्वेशन में रखा गया. उनमें से एक बच्चा, जिससे थ्रॉट इंफेक्शन था बहुत बीमार हो गया और उसके माता-पिता ने उस वैक्सीनेशन को जिम्मेदार ठहराया. 22 अगस्त तक कुल 6,13,523 बच्चों को वैक्सीनेशन लगाया गया और बाकी बच्चों में कोई ऐसे लक्षण सामने नहीं आए.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
और पढ़ें
Source: IOCL






















