एक्सप्लोरर

Monkeypox Bumps: मंकीपॉक्स में होने वाले छाले शरीर पर कितने दिन रहते हैं? जानें इनके ठीक होने का समय

Monkeypox Blisters: शरीर पर होने वाले छालों में पस पड़ना और इनमें दर्द की समस्या मंकीपॉक्स का एक ऐसा लक्षण है, जो चिकनपॉक्स से सबसे अधिक मिलता है. ये दाने कितने दिन में ठीक होते हैं, इस बारे में जानें

Monkeypox Bumps Cures: मंकीपॉक्स एक ऐसा रोग है, जो किसी संक्रमित जानवर (Infected animal) से मनुष्यों में आया है. यह जानवर कौन-सा है अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से पता नहीं है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स को आशंका है कि ये जानवर बंदर (Monkey) या चमगादड़ (Bat) में से कोई एक हो सकता है. जैसा कि इस रोग के नाम से ही साफ है कि यह रोग बंदरों से संबंधित है और सबसे पहले यह बंदरों में देखा गया इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स (Monkeypox) रखा गया. इस रोग के काफी सारे लक्षण और देखने में यह चिकनपॉक्स (Chikenpox) से काफी अधिक मिलता-जुलता है. अभी तक इस रोग के इलाज के लिए अलग से कोई दवाई नहीं बनी है, इसलिए इसका उपचार भी चिकनपॉक्स की दवाओं से ही किया जा रहा है, जिसके बेहतर रिजल्ट्स भी देखने को मिल रहे हैं. चिकनपॉक्स को आम बोलचाल की भाषा में छोटीमाता (Choti mata) भी कहते हैं.

जिस तरह चिकनपॉक्स में शरीर पर छाले हो जाते हैं, इसी तरह मंकीपॉक्स के दौरान भी शरीर पर छाले हो जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मंकीपॉक्स उसी फैमिली के वायरस की वजह होता है, जिससे चिकनपॉक्स होता है. इस वायरस का नाम है, ऑर्थोपॉक्स (Orthopoxvirus) मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में आपको एक बार फिर से याद दिला देते हैं...

  • मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण होने पर व्यक्ति को ठंड बहुत तेज लगती है.
  • बुखार हो जाता है
  • सिर में दर्द रहता है
  • मसल्स में तेज दर्द होता है
  • मसल्स में ऐंठन की समस्या हो सकती है
  • थकान और कमजोरी बहुत अधिक होती है
  • चिकनपॉक्स से अलग मंकीपॉक्स का जो लक्षण है, वो है इस संक्रमण लिंफ नोड्स में सूजन (Lymph nodes) आना. लिंफ नोड्स शरीर में स्थित वो जरूरी गांठ (सॉफ्ट टिश्यूज से बनी हुई बॉल्स ) होती हैं, जिनसे होकर लसीका (Lymph)पास होता है.

मंकीपॉक्स के छाले कितने दिन में ठीक होते हैं?

  • मंकीपॉक्स के दौरान शरीर पर जो छाले हो जाते हैं, उनके ठीक होने का समय हर व्यक्ति कि लए अलग-अलग हो सकता है. आमतौर पर ये बंप्स 2 से 4 सप्ताह के अंदर ठीक हो जाते हैं. 
  • संक्रमण के दौरान शरीर पर निकलने वाले ये छाले खुजली और दर्द के साथ शुरुआत कर सकते हैं और जब तक ये पूरी तरह ठीक होते हैं, तब तक कई चरणों से गुजरते हैं. जैसे, इनके आकार में वृद्धि होना, पस पड़ना, पस का रिसाव होना, इन छालों का फूट जाना और बाद में सिकुड़ते हुए सूख जाना.
  • कुछ लोगों में ये छाले (Bumps)बड़े होकर फफले (Blisters) में भी बदल जाते हैं. इनमें मवाद भर जाता है और फिर ये धीरे-धीरे फूटते जाते हैं और ठीक होते जाते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में 2 से 4 सप्ताह का समय लगता है. यानी कुछ लोगों में ये दाने 15 दिन में ठीक हो सकते हैं तो किसी को ठीक होने में 1 महीने का समय लग सकता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: अपने बुढ़ापे में आप स्मार्ट रहेंगे या पेशेंट बनेंगे, उम्र से ज्यादा इस पर निर्भर करती है ये बात


यह भी पढ़ें: मॉनसून में अक्सर गड़बड़ हो जाता है पेट, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget