एक्सप्लोरर

दांतों से आ रहा है खून, तो इन उपायों को करने से मिलेगा तुरंत आराम

Bleeding from teeth: दांतों से खून आने की समस्या आपके दातों के लिए तो खतरनाक होती ही है, साथ ही ये आपकी अंदरूनी बीमारी का भी संकेत हो सकती है. आइए जानते हैं इस परेशानी को कैसे कम करें?

Bleeding from Teeth Remedies: यदि आपके दांतों पर ब्रश या फ्लॉस करते समय आपके मसूड़ों से खून आता है, तो आप इसे सामान्य न समझें. दरअसल, मसूड़ों से खून आना एक अंदरूनी समस्या का संकेत देता है. मसूड़ों से कई कारणों से खून आ सकता है, जिनमें बहुत जोर से ब्रश करना, चोट लगना, गर्भावस्था और सूजन जैसे कारक शामिल हो सकते हैं. ऐसे में यदि आपके दांतों से खून आ रहा है, तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, ताकि आपके दातों व मसूड़ों से खून न आए और आपके दांतों की चमक और हेल्थ बनी रहे. तो चलिए जानते हैं मसूड़ों से खून आने की समस्या को दूर करने के तरीकों के बारे में-

दांतों की साफ-सफाई का रखें ध्यान

दांतों से खून न आए, इसके लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और एक बार फ्लॉस करें. गर्भावस्था में दांतों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. दरअसल, गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में उतार-चढ़ाव भी मसूड़ों की बीमारी और मसूड़ों से खून बहने का कारण बन सकता है.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से करें कुल्ला

मुंह की गंदगी को साफ करने के लिए आप बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला कर सकते हैं. इससे मसूड़ों से खून आना बंद होता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे निगले ना. 

धूम्रपान बंद करें

फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाने के अलावा, धूम्रपान मसूड़ों से खून आने का कारण भी होता है. संयुक्त राज्य अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, गंभीर मसूड़ों की बीमारी का एक प्रमुख कारण धूम्रपान को माना गया है.

विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सकती है, साथ ही इससे दांतों और मसूड़ों से आने वाले खून को भी रोका जा सकता है. इसके लिए अपना डाइट में संतरे, गाजर और चेरीज खानी शुरू करें.

ये भी पढ़ें-Baby Sleep: क्या आपका बच्चा भी देर तक सोता है, क्या वो सुस्त रहता है तो जान लें उसके लिए कितने घंटे की नींद जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget