एक्सप्लोरर

हेपेटाइटिस सीः जानिए, इस इंफेक्शन के बारे में कुछ जरूरी बातें!

नई दिल्लीः SRL डायग्नॉस्टिक्स द्वारा वायरल हेपेटाइटिस (ए, बी, सी, ई) पर किए एक विश्लेषण में पाया गया है कि हेपेटाइटिस सी वायरस का इंफेक्शन देश के अन्य हिस्सों की तुलना में नॉर्थ इंडिया में अधिक है. पानी से होने वाला हेपेटाइटिस ई (एचईवी) वायरस इंफेक्शन - भारत में निदान किया जाने वाला सबसे आम वायरल हेपेटाइटिस है. ये आंकड़े जनवरी 2014 से मई 2017 के बीच SRL लैब्स द्वारा देश भर में किए गए आठ लाख 11 हजार टेस्ट का परिणाम हैं.

इस उम्र में अधिक फैलता है हेपेटाइटिस इंफेक्शन - SRL डायग्नॉस्टिक्स ने कहा कि शोध में पाया गया है कि चारों प्रकार का वायरल हेपेटाइटिस 16-30 और 31-45 आयु वर्ग में सबसे आम है. पानी से होने वाला इंफेक्शन हेपेटाइटिस ई और हेपेटाइटिस ए (एचएवी) वायरस इंफेक्शन विशेष रूप से 16-30 आयु वर्ग में पाया जाता है, जबकि हेपेटाइटिस सी (एचसीवी) वायरस का इंफेक्शन 46-60 और 61-85 आयु वर्ग में पाया जाता है. एचबीवी इंफेक्शन सभी आयु वर्गो में समान रूप से पाया जाता है.

लाइफटाइम चलती हैं दवाएं- हेपेटाइटिस सी वायरस एक्यूट और क्रोनिक (तीव्र एवं गंभीर) दोनों प्रकार के हेपेटाइटिस का कारण हो सकता है, जो हल्की बीमारी से लेकर सीरियस लाइफटाइम बीमारी के लक्षणों का कारण भी बन सकता है. हालांकि हेपेटाइटिस सी वायरस से इंफेक्टिड 80 से 85% व्यक्ति क्रोनिक हेपेटाइटिस का शिकार हो जाते हैं, जिन्हें लाइफटाइम दवाओं पर ही रहना पड़ता है.

ऐसे फैलता है हेपेटाइटिस सी वायरस - हेपेटाइटिस सी वायरस ब्लड में पैदा होने और बढ़ने वाला वायरस है, ब्लड की थोड़ी सी मात्रा से आसानी से फैल सकता है, जैसे इंजेक्शन के माध्यम से दवा देना, इंजेक्शन लगाने की असुरक्षित प्रथाओं का इस्तेमाल, असुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं और बिना जांच के ब्लड और ब्लड प्रोडक्ट्स का प्रयोग या इंफेक्टिड व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाना.

हेपेटाइटिस से मौत- दुनिया भर में हेपेटाइटिस सी के प्रसार की दर 1% है, जिसमें 7.1 करोड़ वयस्क इस वायरस से इंफेक्टिड हैं. रोग के शिकार मरीज ज्यादातर सिरहोसिस या लिवर कैंसर का शिकार हो जाते हैं. हर साल तकरीबन 399,000 लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस सी के कारण हो जाती है, इसका मुख्य कारण सिरहोसिस या हेपेटोसैल्युलर कार्सिनोमा होता है.

क्या कहता है WHO- WHO के अनुसार, हर साल छह से 10 करोड़ नए इंफेक्शन के मामले दर्ज किए जाते हैं. ग्लोबल हेल्थ सेक्टर स्ट्रेटेजी ऑन वायरल हेपेटाइटिस रिपोर्ट के अनुसार, हर साल 14 लाख लोगों की मृत्यु वायरल हेपेटाइटिस और इसके कारण होने वाले कैंसर या सिरहोसिस से हो जाती है.

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 48 फीसदी मामले हेपेटाइटिस सी के होते हैं, 47 फीसदी मामले हेपेटाइटिस बी के और शेष हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस ई के कारण 14 लाख लोग मौत का शिकार हो जाते हैं. दुनिया भर में लगभग 25.7 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी (एचबीवी) वायरस इंफेक्शन से पीड़ित हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स में मॉलीक्यूलर पैथॉलाजी के मेंटर डॉ. बी.आर. दास ने कहा, "दुनिया भर में 40 करोड़ लोग इस रोग का शिकार हैं, बावजूद इसके हेपेटाइटिस की उपेक्षा की जा रही है. समय के साथ भारत की शहरी आबादी की जीवनशैली में बड़े बदलाव आए हैं. एचईवी और एचएवी इंफेक्शन की बात करें तो हाइजीन और साफ-सफाई इसमें मुख्य भूमिका निभाती है. वहीं एचबीवी और एचसीवी के मामलों में जीवनशैली और जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है."

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget