एक्सप्लोरर

Cholesterol: बेतहाशा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं ये फूड्स, संभलकर खाएं वरना बन जाएंगे दिल के मरीज़

CDC के अनुसार, बैड कोलेस्ट्रॉल दिल को ब्लड सप्लाई करने वाली नसों को ब्लॉक कर देता है. इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकती है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है.

High Cholesterol : बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल सेहत के लिए कई खतरे पैदा हो गए हैं. इनमें से ही एक है हाई कोलेस्ट्रॉल. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो उससे न सिर्फ खतरनाक बीमारियों का रिस्क बढ़ता है, बल्कि जान का भी खतरा हो सकता है. दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) ब्लड वेन्स और आर्टरी यानी धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा बना देता है. जिससे हार्ट अटैक आ सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को बेतहाशा बढ़ा सकती हैं. ऐसे में इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए. यहां जानिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में जो कोलेस्ट्रॉल को सबसे ज्यादा बढ़ा सकती हैं...

CDC के अनुसार, अगर आपके परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या चलती चली आ रही है, तो आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल होने की अधिक संभावना है. आपको उन लोगों की तुलना में अधिक बार अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल जांच करवाने की जरूरत हो सकती है. अगर आप ऐसे लोगों में हैं, तो आपको ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.

1. आइसक्रीम
अगर आप ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं तो संभल जाइए, क्योंकि USDA की माने तो 100 ग्राम वनीला आइसक्रीम खाने से शरीर को 41 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मिल जाता है, जो कि दिल की सेहत के लिए हानिकारक है.

2. मक्खन
अगर मक्खन खाने का ज्यादा शौक है तो तुरंत सावधान हो जाइए. एक रिसर्च के मुताबिक, मक्खन हमारी नसों में जाकर जम जाता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा होता है. इससे कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक हो सकती हैं.

3.  बिस्किट
ज्यादातर लोग चाय और बिस्किट खाना पसंद करते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की गर्वनमेंट हेल्थ वेबसाइट के अनुसार, बिस्किट प्रोसेस्ड फूड है, जिसमें सैचुरेटेड फैट काफई ज्यादा होता है. इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज होता है.

4. पकौड़े और फ्राइड चिकन
अगर आपको पकौड़े या फ्राइड चिकन ज्यादा पसंद है तो इसे अवॉयड करें. दरअसल, डीप फ्राइड चीजों में फैट का सबसे गंदा प्रकार पाया जाता है, जो ट्रांस फैट्स कहलाता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है.

5. पिज्जा, बर्गर और पिज्जा
जंक फूड्स में अगर पिज्जा, बर्गर और पास्ता ज्यादा खाते हैं तो आज से ही आदत सुधार लें, क्योंकि इन्हें बनाने में मक्खन, क्रीम, पनीर और कई आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है, जो नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Cases In Delhi: H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं...ICMR बोला- घबराने की जरूरत नहीं
H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं...ICMR बोला- घबराने की जरूरत नहीं
पेन किलर को कैसे पता चलता है कि शरीर में कहां हो रहा दर्द? जानें सच
पेन किलर को कैसे पता चलता है कि शरीर में कहां हो रहा दर्द? जानें सच
किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget