एक्सप्लोरर

हार्ट के मरीज अगर शराब पीते हैं तो इसका क्या पड़ता है असर? जानकर हैरान रह जाएंगे

हार्ट पेशेंट के दिल के लिए शराब जहर की तरह काम कर सकती है. यह ब्लड प्रेशर, हार्टबीट और धमनियों को प्रभावित कर सकती है, जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

Alcohol Effects on Heart Patients : दुनियाभर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. खराब होती लाइफस्टाइल, काम का बढ़ता प्रेशर और गड़बड़ खानपान की वजह से हार्ट लगातार कमजोर होता जा रहा है.ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, खासकर हार्ट पेशेंट्स को. हार्ट डिजीज (Heart Disease) में कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. इनमें शराब भी शामिल है.

अल्कोहल (Alcohol) सीधे तौर पर हार्ट सिस्टम (Cardiovascular System) को प्रभावित करती है. यह न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करती है, बल्कि दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर भी असर डालती है.ऐसे में आइए जानते हैं शराब हार्ट के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है.

शराब पीना हार्ट के लिए कितना खतरनाक

1. हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

शराब पीने से ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) तेजी से बढ़ सकता है, जिससे हाइपरटेंशन (Hypertension) का खतरा रहता है. लगातार हाई बीपी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है.

2. अनियमित हार्टबीट 

शराब दिल की धड़कन को असामान्य कर सकती है, जिससे अचानक दिल का दौरा (Sudden Cardiac Arrest) पड़ सकता है. अगर पहले से ही एरिथमिया की समस्या है तो शराब स्थिति बिगाड़ सकती है.

3. कोलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ाता है

हार्ट पेशेंटस अगर शराब पीते हैं तो उनके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं. इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, एक घूंट भी बना सकता है बीमार

4. हार्ट फेलियर

ज्यादा शराब पीने से दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे पंपिंग क्षमता कम हो जाती है. लंबे समय तक शराब पीने वाले लोगों में हार्ट फेलियर की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है.

5. ब्लड क्लॉट बनने का खतरा

दिल के मरीज अगर अल्कोहल पीते हैं तो यह उनके खून को गाढ़ा कर सकती है, जिससे ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ जाता है. इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक आ सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है.

हार्ट पेशेंट्स को शराब क्यों नहीं पीनी चाहिए

1. शराब दवाओं के असर को कम कर सकती है

अगर कोई पहले से ही हार्ट पेशेंट हैं या दिल की कोई बीमारी है तो शराब पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से हार्ट डिजीज के लिए दी जाने वाली ब्लड थिनर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल की दवाओं का असर कम हो सकता है.

2. डिहाइड्रेशन का खतरा

शराब शरीर में पानी की कमी कर सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है. इसकी वजह से हार्ट की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में अगर कोई हार्ट डिजीज से जूझ रहा है तो उसे शराब नहीं पीना चाहिए.

3. मोटापा बढ़ा सकती है

शराब में कैलोरी काफी ज्यादा होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. ज्यादा वजन होनेसे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बीमारियां गंभीर हो सकती हैं. कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है.

क्या हार्ट पेशेंट्स कभी-कभी शराब पी सकते हैं

कुछ रिसर्च यह भी कहती हैं कि अगर सीमित मात्रा में रेड वाइन (Red Wine) ली जाए, तो यह हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकती है. रेड वाइन में रेसवेराट्रॉल (Resveratrol) और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो धमनियों को हेल्दी रखने का काम करसकते हैं लेकिन इसकी लिमिट काफी कम होनी चाहिए. इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें : डोलो या फिर पैरासिटामोल, बुखार आने पर कौन सी दवा होती है ज्यादा कारगर?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget