एक्सप्लोरर

ALERT ! सिर्फ मच्छरों की ही नहीं आपकी जान भी ले सकता है Mosquito Coil, लगाकर सोते हैं तो सौ बार सोचें

Mosquito Coil : मॉस्किटो कॉइल और अगरबत्ती में पाइरेथ्रिन कीटनाशक, डाइक्लोरो-डिफेनिल-ट्राइक्लोरोइथेन, कार्बन फॉस्फोरस जैसे कई हानिकारक तत्व पाए जाते हैं. जो जानलेवा हो सकते हैं.

Mosquito Coil Side Effects : मच्छरों को भगाने के लिए आप जिस मॉस्किटो क्वॉइल का इस्तेमाल करते हैं, वह आपकी जान भी ले सकता है. कुछ दिन पहले की ही बात है जब दिल्ली की एक फैमिली मॉस्किटो कॉइल  जलाकरसो रही थी. खिड़की-दरवाजे बंद होने के चलते पूरा कमरा ही धुआं से भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस वहां फैल गई. कॉइल से निकली आग ने पूरे बिस्तर और कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. इस वजह से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मच्छर से बचने के लिए अक्सर लोग कॉइल, अगरबत्ती या किसी दूसरी चीज का इस्तेमाल करते हैं. यह आपको बीमार बना सकता है. इतना ही नहीं इससे जान भी जा सकती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं यह कितना खतरनाक है औऱ इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं...

मॉस्किटो क्वॉइल इतना खतरनाक क्यों

एक्सपर्ट के मुताबिक, मॉस्किटो कॉइल और अगरबत्ती में पाइरेथ्रिन कीटनाशक, डाइक्लोरो-डिफेनिल-ट्राइक्लोरोइथेन, कार्बन फॉस्फोरस जैसे कई हानिकारक तत्व पाए जाते हैं. रातभर बंद करमे में कुछ घंटे अगरबत्ती या कॉइल जलाने से कमरे के अंदर बनी गैस बाहर नहीं निकल पाती और कमरे में भर जाती है. इससे ऑक्सीजन कम होने लगती है और शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड पहुंचने लगता है. जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और दम घुटने की वजह से मौत हो सकती है.

मॉस्किटो कॉइल कैसे काम करता है

एक्सपर्ट के मुताबिक, मॉस्किटो रिपेलेंट्स में इस तरह के केमिकल होते हैं, जो कॉइल या अगरबत्ती को धीरे-धीरे जलाते हैं. ये दो तरह से काम करते हैं. इनमें जो कीटनाशक होते हैं, वे मच्छरों का सफाया कर देते हैं. वहीं, अगरबत्ती का सुगंधित पदार्थ मच्छरों को भगा देता है. अगर आप लिक्विड लगाते हैं तो यह भी सेफ नहीं है. इसमें एलेथ्रिन और एरोसोल पाया जाता है. यह कीटनाशी होने के साथ फेपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसमें एक काले रंग की इलेक्ट्रोड रॉड लगी होती है, जो गर्म होने के बाद धुआं निकालती है. इससे फेफड़े प्रभावित होते हैं.

मॉस्किटो कॉइल हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाता है

कॉइल या या फास्ट कार्ड जब जलता है तो जहरीला धुआं निकलता है. यह नाक और मुंह के जरिए फेफड़ों तक पहुंच  जाता है और ब्रोन्कियल में सूजन पैदा कर देता है. इस धुएं के संपर्क में ज्यादा रहने पर क्रोनिक या एक्यूट ब्रोंकाइटिस का खतरा रहता है. धुंआ फेफड़ों में जमा होकर ब्रोन्कियल को सिकोड़ भी सकता है. इससे अस्थमा की बीमारी हो सकती है. 6 महीने से कम उम्र के बच्चों को तो यह काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

क्या मच्छर वाली क्रीम लगानी चाहिए

एक्सपर्ट के मुताबिक, कई लोग खुद को या बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. यह भी पूरी तरह सेफ नहीं है. इससे कई नुकसान हो सकते हैं. इस क्रीम के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा का प्राकृतिक रंग बदल सकता है. इससे स्किन एलर्जी, रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget