एक्सप्लोरर

कहीं आपके डिनर में तो शामिल नहीं ये 8 सब्जियां, इन्हें रात में खाने से बचें, वर्ना हो हो सकते हैं परेशान

रात का खाना हमारी सेहत पर काफी असर डालता है. अगर खाना सही नहीं है तो ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है. इसकी वजह से नींद में भी खलल पड़ सकता है. इसलिए डिनर में कभी भी 8 सब्जियां नहीं खानी चाहिए.

Dinner Diet Tips: रात में चैन की नींद सोना है तो अपनी कुछ आदतों में आपको बदलाव करने की आवश्यकता है. इसमें सबसे प्रमुख है रात के डिनर में सही चीजों का होना. रात के खाने में हम क्या खाते हैं, यह हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. अगर आप कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसकी वजह से पेट में गैस बन सकती है, जकड़न या मरोड़न और बेचैनी हो सकती है, पेट फूल सकता है. रात के वक्त 8 सब्जियां तो भूल से भी नहीं खानी (Avoid Vegetables In Dinner) चाहिए. इसकी वजह से शरीर में सुस्ती आ जाती है और खाना पचने में समय लगता है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग परेशान कर सकता है. 

रात में न खाएं ये 8 सब्जियां

फूलगोभी

फूलगोभी बेहद पोषक होता है. इसे खाने से कई तरह के लाभ भी होते हैं लेकिन इसमें सल्फोराफेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है. हाई फाइबर की वजह से फूलगोभी को पचाना मुश्किल हो सकता है.

गोभी

क्रूसिफेरस सब्जी गोभी काफी पौष्टिक होती है. अगर आप रात में गोभी खाते हैं तो हाई फाइबर और रैफिनोज की वजह से एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है. डिनर में गोभी की सब्जी या इससे बना कुछ भी खाने से नींद में खलल भी पड़ सकती है.

प्याज

प्याज में एक तरह का कार्बोइड्रेट फ्रुक्टेन पाया जाता है. इसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है और पेट भी फूल सकता है. इसमें फाइबर काफी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं. पेट फूलने की समस्या रहने पर रात में प्याज नहीं खाना चाहिए.

लहसुन

कई पौष्टिक गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए सुपरफूड है. लेकिन रात में इसे खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इसकी वजह से ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. प्याज खाने से गैस भी परेशान कर सकती है. यह एसिड रिफ्लक्स कर नींद में समस्याएं उत्पन्न कर सकती है.

मटर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मटर में हाई फाइबर और फ्रुक्टोज होता है. रात में इसे खाने से ब्लोटिंग हो सकती है. मटर में शुगर अल्कोहल भी पाया जाता है, जिसकी वजह से पाचन में भी दिक्कत हो सकती है.

शकरकंद

फाइबर और पोषक तत्वों का शकरकंद अच्छा सोर्स है. कुछ लोग इसे खा तो लेते हैं लेकिन पचाना मुश्किल हो सकता है. इसमें स्टार्च पाया जाता है, जिसकी वजह से गैस और ब्लोटिंग की प्रॉब्लम हो सकती है. 

ब्रोकोली

क्रूस वाली सब्जी ब्रोकली वैसे तो सेहत का खजाना है लेकिन इसमें रैफिनोज नाम का शुगर भी पाया जाता है, जिसे पचा पाना आसान नहीं होता है. इसकी वजह से पेट में गैस हो सकती है और सूजन की समस्या भी परेशान कर सकती है. रात में ब्रोकली खाने से अपच की समस्या हो सकती है.

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

क्रूसिफेरस वेजिटेबल फैमिली से रिलेटेड ब्रसेल्स स्प्राउट्स में रैफिनोज पाया जाता है. इसे भी पचा पाना काफी कठिन होता है. अगर आप सोने से पहले इसे खाते हैं तो आपको पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. यह फाइबर से भरपूर होती है और इसी वजह से गैस और ब्लोटिंग की वजह बन सकती है. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget