एक्सप्लोरर

अनचाहे गर्भ से बचने कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ऐसी गलती, संभल जाइए, वरना जीवनभर पड़ सकता है पछताना

क्या अनचाहे गर्भ या प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आप भी एबॉर्शन पिल का इस्तेमाल कर रही है. अगर हां, तो इससे होने वाले खतरों को भी आपको जान लेना चाहिए. आपकी छोटी सी गलती जान को खतरे में डाल सकती है.

Abortion Pill Side Effects : मां बनना हर महिला का सबसे बड़ा सपना होता है. एक तरफ जहां मां बनने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते हैं. वहीं, कुछ महिलाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए एबॉर्शन पिल (Abortion Pil) का इस्तेमाल खुद से करती हैं. यह खतरनाक हो सकता है. इसलिए एबॉर्शन पिल लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. खुद से एबॉर्शन पिल लेना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स...
 
एबॉर्शन के कानून
हर देश में एबॉर्शन यानी कि गर्भपात कराने के कानून हैं. भारत में प्रेग्नेंसी के 24 सप्ताह तक एबॉर्शन को लीगल माना गया है यानी कि इतने समय तक कोई भी महिला अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने की प्रक्रिया करा सकती है.
 
एबॉर्शन पिल क्यों खतरनाक
महिला रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, प्रेग्नेंसी को-टर्मिनेट यानी अनचाहे गर्भ को खत्म करने के लिए एबॉर्शन पिल का इस्तेमाल करना होता है. एमटीपी किट जैसी चीजों का इस्तेमाल करना है. कई मामलों में इसके मामूली साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं लेकिन कुछ खास मामलों में इससे परेशानी भी बढ़ सकती है. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ मामलों में भ्रूण महिला के फेलोपियन ट्यूब में ही फंसा रह जाता है. इसे इक्टोपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic pregnancy) कहा जाता है. इसका मतलब यह हुआ कि भ्रूण गर्भाशय की बजाय फेलोपियन ट्यूब में ही ठहर गया है. 
 
एबॉर्शन पिल हो सकता है जानलेवा
इक्टोपिक प्रेग्नेंसी के दौरान एबॉर्शन पिल लेने से ब्लीडिंग का खतरा ज्यादा रहता है. ब्लीडिंग से टिशू निकलता है और इसकी वजह से फेलोपियन ट्यूब की दीवार को नुकसान पहुंचने लगता है. ऐसे में फेलोपियन ट्यूब फटने का खतरा रहता है. इस कंडीशन में बेहद दर्द और खून का रिसाव होने लगता है. अगर तुरंत सर्जरी न कराया जाए तो जान भी जाने का खतरा रहता है.
 
डॉक्टर की सलाह पर ही लें अबॉर्शन पिल
महिला रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि, एबॉर्शन के लिए आई किसी भी महिला को एबॉर्शन पिल देने से पहले अब जांच करके यह पक्का करते हैं कि कहीं ये इक्टोपिक प्रेग्नेंसी का मामला न हो. इसके लिए अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों की मदद ली जाती है. जांच के दौरान इक्टोपिक प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर एबॉर्शन पिल्स देने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है.
 
 अबॉर्शन पिल के साइड इफेक्ट
 
पेट खराब होना
क्रैंप आना
बैक पेन होना
चक्कर आना
सिर में दर्द होना
उलटी जैसा महसूस होना
अचानक से दर्द या ब्लीडिंग बढ़ जाना
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget